[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना तेज प्रताप-ऐश्वर्या तलाक मामले में सुनवाई आज, कोर्ट में तीसरी बार होगी समझौते की कोशिश

तेज प्रताप-ऐश्वर्या तलाक मामले में सुनवाई आज, कोर्ट में तीसरी बार होगी समझौते की कोशिश

0
तेज प्रताप-ऐश्वर्या तलाक मामले में सुनवाई आज, कोर्ट में तीसरी बार होगी समझौते की कोशिश
तेज प्रताप-ऐश्वर्या तलाक मामले में आज होगी सुनवाई

Tej Pratap-Aishwarya Controversy: तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मंगलवार को फैमिली कोर्ट में तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक मामले में सुनवाई होगी. यह तीसरी बार होगा जब दोनों के बीच समझौता कराने की कोशिश की जाएगी. फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज सुनील दत्त पांडेय के सामने यह सुनवाई होगी.

हाईकोर्ट ने रिव्यू पीटिशन किया था खारिज

तेज प्रताप और ऐश्वर्या के तलाक का मामला पहले फैमिली कोर्ट में चला. इसके बाद हाईकोर्ट गया. लेकिन हाईकोर्ट में ऐश्वर्या का रिव्यू पीटिशन खारिज कर दिया गया. हाईकोर्ट के वकील ने कहा था, वह इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे और दोनों के बीच समझौता में सहयोग करें. इसके बाद यह मामला फिर फैमिली कोर्ट में चला गया.

हाई प्रोफाइल माना जा रहा केस

तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक मामले को इसलिए तवज्जो दिया जा रहा और हाई प्रोफाइल माना जा रहा है क्योंकि तेज प्रताप पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी के बेटे हैं और ऐश्वर्या राय बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पोती हैं. उनके पिता चंद्रिका राय बिहार सरकार में मंत्री और विधायक भी रह चुके हैं.

ऐश्वर्या राय ने क्या लगाया है आरोप?

ऐश्वर्या ने अपनी सास पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. जबकि तेज प्रताप तलाक पर अड़े बताए जाते हैं. कानूनी जानकारों का कहना है कि पुख्ता साक्ष्य जरूरी होंगे. सबूत कमजोर हुए तो याचिका खारिज भी हो सकती है.

फैमिली कोर्ट पहले ही अंतरिम गुजारा भत्ता देने का आदेश दे चुकी है. गोला रोड स्थित फ्लैट को लेकर भी विवाद है. ऐश्वर्या ने एसके पुरी में सुविधायुक्त आवास और डेढ़ लाख रुपए मासिक भत्ता की मांग की है. दोनों की शादी 12 मई 2018 को हुई थी. छह महीने बाद ही नवंबर 2018 में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी गई थी.

Also Read: बिहार का इनामी लुटेरा हरियाणा से गिरफ्तार, CSC लूट समेत कई घटनाओं को दिया था अंजाम

Previous article डरे सहमे हैं SIR में लगे न्यायिक सेवा के अधिकारी, बोले- बंगाल में बिना डर ​​के काम करना संभव नहीं
Next article Do Deewane Seher Mein: पहले मंडे पर फिसली फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल?
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel