कैंपस : आइआइटी पटना में पहली बार 32 यूजी प्रोग्राम में नये सत्र में होगी पढ़ाई

आइआइटी पटना में पहली बार इस सत्र से 32 यूजी एकेडमिक प्रोग्राम शुरू होंगे. कुल 32 शैक्षणिक कार्यक्रम के तहत स्नातक चार वर्षीय बीटेक व बीएस के अंतर्गत 12 कोर्स संचालित हो रहे हैं.

By Prabhat Khabar News Desk | July 15, 2024 9:36 PM

संवाददाता, पटना आइआइटी पटना में पहली बार इस सत्र से 32 यूजी एकेडमिक प्रोग्राम शुरू होंगे. कुल 32 शैक्षणिक कार्यक्रम के तहत स्नातक चार वर्षीय बीटेक व बीएस के अंतर्गत 12 कोर्स संचालित हो रहे हैं. पांच वर्षीय दोहरी डिग्री बीटेक एमटेक के आठ कोर्स संचालित किये जा रहे हैं और पांच वर्षीय दोहरी डिग्री बीटेक बीएस – एमबीए कोर्स को संचालित किया जा रहा है. इस बार आइआइटी पटना में 816 सीटों पर बीटेक में एडमिशन प्रक्रिया जोसा की ओर से जारी है. पिछले साल कि तुलना में 84 बढ़ी हुई सीटों पर एडमिशन होगा. पहली बार जेइइ एडवांस्ड के साथ-साथ जेइइ मेन के क्वालीफाइ करने वाले उम्मीदवारों के लिए भी दो नये कोर्स शुरू किये गये हैं. इसके अलावे आइआइटी पटना राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने वाला पहला आइआइटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है