[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना इंटर वार्षिक परीक्षा से वंचित स्टूडेंट्स अप्रैल के विशेष परीक्षा में हो सकेंगे शामिल

इंटर वार्षिक परीक्षा से वंचित स्टूडेंट्स अप्रैल के विशेष परीक्षा में हो सकेंगे शामिल

0
इंटर वार्षिक परीक्षा से वंचित स्टूडेंट्स अप्रैल के विशेष परीक्षा में हो सकेंगे शामिल

वंचित परीक्षार्थियों को बिहार बोर्ड देगा एक और मौका

संवाददाता, पटना

इंटर वार्षिक परीक्षा 2025 में शामिल होने से वंचित स्टूडेंट्स को विशेष परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा. समिति ने कहा कि मैट्रिक व इंटर वार्षिक परीक्षा 2025 में शामिल होने से वंचित स्टूडेंट्स को विशेष परीक्षा में शामिल होने का मौका बिहार विद्यालय परीक्षा समिति देगी. इन सभी स्टूडेंट्स के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन अप्रैल में होगा. परीक्षा में शामिल होने के लिए समिति ने इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करने के एक हफ्ते बाद ही कम्पार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा की प्रक्रिया शुरू कर देगा. समिति ने कहा कि मैट्रिक व इंटर वार्षिक परीक्षा 2025 में शामिल होने से वंचित वैसे रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स, जो स्कूलों और कॉलेजों द्वारा आयोजित सेंटअप परीक्षा में उत्तीर्ण हैं, लेकिन शिक्षण संस्थान के प्रधान की लापरवाही के कारण ऑनलाइन आवेदन पत्र नहीं भरा जा सका, जिसके कारण वे परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गये हैं. वैसे स्टूडेंट्स को छात्रहित में अपवाद स्वरूप विशेष अवसर दिया जायेगा. सेंटर पर विलंब से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को भी विशेष परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा. समिति ने कहा है कि विशेष परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2025 तक व उनका परीक्षाफल मई में अथवा अधिकतम जून तक प्रकाशित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि ऐसे स्टूडेंट्स उच्चतर शिक्षा ग्रहण करने के लिए उसी सत्र में अपना एडमिशन करा सकें. ऐसे स्टूडेंट्स को मैट्रिक व इंटर वार्षिक परीक्षा 2025 के अनुरूप परीक्षाफल श्रेणी के साथ प्रकाशित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel