[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment धीरेंद्र शास्त्री का नाम सुनते ही भड़कीं ममता कुलकर्णी, बाबा रामदेव पर कर दी ऐसी टिप्पणी

धीरेंद्र शास्त्री का नाम सुनते ही भड़कीं ममता कुलकर्णी, बाबा रामदेव पर कर दी ऐसी टिप्पणी

0
धीरेंद्र शास्त्री का नाम सुनते ही भड़कीं ममता कुलकर्णी, बाबा रामदेव पर कर दी ऐसी टिप्पणी
Mamta Kulkarni reacts On Mahamandleshwar Controversy

Mamta Kulkarni On Dhirendra Shastri:पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकुर्णी ने धीरेंद्र शास्त्री और योग गुरु बाबा रामदेव पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने बाबा बागेश्वर को नैपी बता दीं, तो बाबा रामदेव पर कहा, उनको महाकाल और महाकाली का डर होना चाहिए. ममता कुलकर्णी को पिछले दिनों फेमस टीवी शो ‘आप की अदालत’ में बुलाया गया था. जिसमें वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने धीरेंद्र शास्त्री और बाबा रामदेव पर सवाल पूछा, इसपर ममता कुलकर्णी ने कहा, “अब मैं क्या बोलूं बाबा रामदेव को. उनको महाकाल और महाकाली का डर होना चाहिए. मैं उनको उनके ऊपर छोड़ दे रही हूं.”

ममता बनर्जी ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया नैपी

रजत शर्मा ने पूछा, बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “महामंडलेश्वर बनने के लिए कठीन तपस्या करनी होती है, अभी तक मैं नहीं बन पाया, तो ममता कुलकर्णी को कैसे बना दिया गया.” तो इसपर ममता कुलकर्णी ने कहा- “वो नैपी… धीरेंद्र शास्त्री है. जितनी उनकी आयु है 25 साल, उतनी मैंने तपस्या की है और जिनको उन्होंने सिद्ध करके रखा है वो हनुमान जी हैं. इस 23 साल की तपस्या में 2 बार प्रत्यक्ष स्वरूप में उनके साथ मेरा रहना हुआ है. मैं धीरेंद्र शास्त्री से कहना चाहती हूं कि उनके गुरु रामभद्राचार्य के पास दिव्य दृष्टि है, उनको पूछिए कि मैं कौन हूं और चुपचाप बैठ जाएं.”

यह भी पढ़ें: इस वजह से किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से हटाई गईं ममता कुलकर्णी, ग्लैमर की दुनिया छोड़ महाकुंभ में बनी थी संन्यासी

ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर बनाए जाने पर विवाद

पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनाया गया था, जिसके बाद भारी विवाद शुरू हो गया. अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने इसपर घोर आपत्ति जताया है. उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को ही पदमुक्त करने की घोषणा कर दी. उन्होंने आरोप लगाया कि “ममता कुलकर्णी को अखाड़े की परंपरा का अनुपालन किए बगैर सीधे महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक कर दिया.” इधर किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने भी स्पष्ट रूप से कहा, “ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर हैं और बनी रहेंगी.”

Previous article स्त्रियों की शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं : राज्यपाल
Next article इंटर वार्षिक परीक्षा से वंचित स्टूडेंट्स अप्रैल के विशेष परीक्षा में हो सकेंगे शामिल
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel