[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Smart Meter: 25 पैसे प्रति यूनिट सस्ती मिलेगी बिजली! पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने रखा प्रस्ताव

Smart Meter: 25 पैसे प्रति यूनिट सस्ती मिलेगी बिजली! पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने रखा प्रस्ताव

0
Smart Meter: 25 पैसे प्रति यूनिट सस्ती मिलेगी बिजली! पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने रखा प्रस्ताव
Smart Meter स्मार्ट मीटर

Smart Meter: स्मार्ट मीटर को लेकर आए दिन कोई न कोई विवाद सामने आता रहता है. विभाग की तरफ से भी लगातार स्मार्ट मीटर को लेकर जो भी परेशानी है उसे दूर करने की कोशिश की जा रही है. उपभोक्ताओं की आसानी के लिए स्मार्ट मीटर में कई बदलाव भी किए गए हैं ताकि उसे और बेहतर बनाया जा सके. इसी क्रम स्मार्ट मीटर से जुड़ी एक बड़ी राहत वाली खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, अब स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 25 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलने वाली है.  

25 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली 

दरअसल, साउथ और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं को 25 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली देने का प्रस्ताव रखा है. खरमास समाप्त होने के बाद इस प्रस्ताव पर जनसुनवाई होगी. इसके अतिरिक्त, कंपनी ने कृषि और व्यावसायिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए भी कई प्रस्ताव दिए हैं. इनमें फैक्टर सरचार्ज समाप्त करने और स्वीकृत भार से अधिक खपत पर जुर्माना नहीं लगाने का प्रावधान शामिल है.

विभाग ने रखा प्रस्ताव

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के 10 किलोवाट से अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं को टीओडी टैरिफ का लाभ मिलेगा. वहीं, ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को स्लैब सिस्टम से राहत दी जाएगी. बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, औद्योगिक श्रेणी को छोड़कर किसी भी श्रेणी की बिजली दरों में वृद्धि का प्रस्ताव नहीं है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

स्मार्ट मीटर से जुड़ी दूसरी खबर पढ़ें

बीते 27 दिसंबर को राजधानी पटना में पहली बार रिमोट से होने वाली बिजली चोरी पकड़ी गई. गौरी चक थाने के सामने विनोद राय का आटा चक्की और तेल मिल है. इसको चलाने के लिए दुकानदार विनोद ने 15 किलोवाट का थ्री फेज कनेक्शन लिया था. विनोद ने मीटर का सील तोड़कर सर्किट में डिवाइस लगाया था. इसके बाद उसने दूसरा सील लगा दिया. जिससे मीटर का कंट्रोल रिमोट से होने लगा. जब वह मशीन शुरू करता था तो मीटर को रिमोट से बंद कर देता था. इसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद पुनपुन सहायक विद्युत अभियंता आपूर्ति चंद्रमणि कुमार निराला के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई. टीम ने छापेमारी कर इस बिजली चोरी का खुलासा किया.

ALSO READ: सरकार Vs तेजस्वी Vs पीके… BPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन कैसे बनता जा रहा सियासी लड़ाई का केंद्र?

Previous article Astrology: आपके ग्रहों की स्थिति बताती है किस दिशा में मिलेगी सफलता
Next article 1 जनवरी से राजधानी एक्सप्रेस, वंदे भारत समेत कई ट्रेनों के समय में बदलाव, यात्रा से पहले देख लें लिस्ट
Avatar Of Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel