[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Astrology: आपके ग्रहों की स्थिति बताती है किस दिशा में मिलेगी सफलता

Astrology: आपके ग्रहों की स्थिति बताती है किस दिशा में मिलेगी सफलता

0
Astrology: आपके ग्रहों की स्थिति बताती है किस दिशा में मिलेगी सफलता
Astrology

डॉ एनके बेरा, ज्योतिषाचार्य

Astrology: करियर में एक पड़ाव आता है जब छात्र अपने विषय चयन को लेकर काफी उलझनों का सामना करते हैं. समझ नहीं आता कि किस दिशा में जायें, कौन-सा करियर विकल्प का चुनाव करें. ऐसे में ज्योतिष निर्णायक भूमिका निभा सकता है. हस्त रेखा व जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखकर जाना जा सकता है कि जातक को किस क्षेत्र में जाना चाहिए और कहां परिश्रम के अनुरूप परिणाम भी प्राप्त होगा…

ग्लोबलाइजेशन के इस युग में प्रत्येक व्यक्ति अधिकाधिक भौतिक सुविधाएं प्राप्त करना चाहता है. ये सुविधाएं उसके अर्जित किये गये ज्ञान और कौशल पर निर्भर करती हैं. 10वीं कक्षा उर्तीर्ण करने के बाद जब विषय-चयन का अवसर आता है, उस समय यदि अपनी रुचि, क्षमताओं एवं ग्रहों के बलाबल के अनुसार सही विषय चुनकर अध्ययन किया जाये, तो सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है.

किसी जातक के लिए कोई विषय उपयुक्त है अथवा नहीं, इसका निर्धारण उसके हाथ की रेखाएं देखकर तथा उसके जन्मकालीन ग्रहों को देखकर किया जा सकता है. जन्मकुंडली के ग्रहों की स्थिति देखकर ज्ञात किया जा सकता है कि जातक को किस क्षेत्र में जाना चाहिए, अतएव विषय चयन करने से पूर्व या करियर संबंधी अन्य कोई अति महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पूर्व ज्योतिषी से परामर्श कर निर्णय लेने से अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होती है.

विभिन्न ग्रह योगों का विषय चयन में योगदान

जन्मकुंडली में द्वितीय भाव वाणी एवं ज्ञानोपयोग का, तृतीय भाव रुचि एवं पराक्रम का, चतुर्थ भाव एवं नवम भाव शिक्षा का और पंचम भाव उच्च शिक्षा और बुद्धि का कारक होता है. गुरु विद्या का, बुध बुद्धि का एवं मंगल तर्क क्षमता का परिचायक होता है. उत्तम विद्या-प्राप्ति के लिए जन्मपत्रिका में इन सभी का शुभ एवं बली होना आवश्यक है.

जातक के लिए उपयुक्त विषय का चयन करने से पूर्व दशम भाव और दशमेश की स्थिति पर भी ठीक प्रकार से विचार कर लेना चाहिए, चूंकि शिक्षा का अंतिम लक्ष्य उत्तम करियर का निर्माण ही है, इसलिए यह अवश्य देख लें कि विद्या (चतुर्थ एवं पंचम भाव) का आजीविका (दशम भाव) से संबंध है या नहीं.

इन सभी ग्रह-स्थितियों के साथ-साथ भाग्य एवं तृतीय भाव की स्थिति भी अच्छी होनी आवश्यक है. भाग्येश यदि प्रबल है, तो जातक को शिक्षा-प्राप्ति में आर्थिक बाधाओं या अन्य बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा परिश्रम के अनुरूप परिणाम भी प्राप्त होगा.

विषय-चयन करते समय कुंडली में महादशा-अंतर्दशा का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए. यदि कुंडली में अच्छी शिक्षा के योग विद्यमान हों, किंतु दशा-अंतर्दशा प्रतिकूल चल रही हो, तो चयनित विषय में अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं हो पाती है. जैसे ही दशा-अंतर्दशा अनुकूल होती है, वैसे ही जातक को उक्त विषय में अपेक्षित सफलता प्राप्त होने लगती है.

इसी तरह हस्त रेखाओं द्वारा हथेली के रंग, बनावट, ग्रहों का पर्वत, भाग्य रेखा, मस्तिष्क रेखा, सूर्य रेखा, मंगल रेखा, बुध का स्थान, चंद्रमा की स्थिति, गुरु की स्थिति, शनि की स्थिति का विचार कर अनुकूल विषय का चयन कर सकते हैं और अच्छे करियर का चयन कर समाज में प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में सुखी-संपन्न जीवन व्यतीत कर सकते हैं.

Previous article Bigg Boss 18: शो के बीच में ही चुम दारंग को करणवीर मेहरा ने किया KISS, क्या टॉप 4 कंटेस्टेंट्स का नाम आया सामने?
Next article Smart Meter: 25 पैसे प्रति यूनिट सस्ती मिलेगी बिजली! पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने रखा प्रस्ताव
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel