[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना: श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, पूर्व मंत्री मंगल पांडे ने किया माल्यार्पण

पटना: श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, पूर्व मंत्री मंगल पांडे ने किया माल्यार्पण

0
पटना: श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, पूर्व मंत्री मंगल पांडे ने किया माल्यार्पण
कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन करते मंगल पांडेय

पटना (मनेर) से सुयेब खान की रिपोर्ट
Shyama Prasad Mukherjee Jayanti Patna : पटना जिले के मनेर स्थित शेरपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर “स्मरण पक्ष सह जिला कार्यकर्ता सम्मेलन” का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने की. सम्मेलन का उद्देश्य डॉ. मुखर्जी के विचारों, राष्ट्रवाद और एकात्म मानवतावाद को जन-जन तक पहुंचाना तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक ऊर्जा का संचार करना था.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक मंगल पांडेय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक थे. उन्होंने कहा कि “एक देश, एक विधान, एक निशान” के लिए डॉ. मुखर्जी ने अपने प्राणों का बलिदान दिया. उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाकर केंद्र सरकार ने उनके अधूरे सपने को पूरा किया है. साथ ही कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया.

गांव-गांव तक पहुंचेंगे डॉ. मुखर्जी के विचार

जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि स्मरण पक्ष के तहत गांव-गांव तक उनके विचारों को पहुंचाया जाएगा. साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य शीला प्रजापति एवं अनामिका सिंह पटेल, पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी, आशा सिन्हा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार शर्मा, रजनीश तिवारी, मनोज शर्मा, कन्हैया मलाकार, नगर मंडल अध्यक्ष दीपक सोनी, अनिल सिंह, पिंटू यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव में BJP की साख दांव पर, प्रशांत किशोर उतरे तो उनके लिए भी होगी अग्निपरीक्षा

Previous article SKMCH में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कई डॉक्टर-नर्स ड्यूटी से गायब, कटेगा वेतन, सफाई एजेंसी होगी टर्मिनेट
Next article 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में AAP का जलवा: नगर निकाय चुनावों में दो सीटों पर कब्जा
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel