[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर SKMCH में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कई डॉक्टर-नर्स ड्यूटी से गायब, कटेगा वेतन, सफाई एजेंसी होगी टर्मिनेट

SKMCH में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कई डॉक्टर-नर्स ड्यूटी से गायब, कटेगा वेतन, सफाई एजेंसी होगी टर्मिनेट

0
SKMCH में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कई डॉक्टर-नर्स ड्यूटी से गायब, कटेगा वेतन, सफाई एजेंसी होगी टर्मिनेट
एसकेएमसीएच में औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारी

SKMCH News: मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसकेएमसीएच में सोमवार को अस्पताल अधीक्षक महेश प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान कई डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले, जबकि अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की व्यवस्था भी बेहद खराब पाई गई. प्रशासन ने लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और सफाई एजेंसी का अनुबंध समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है.

यह भी पढ़ें: डीएमसीएच में बिना आईडी कार्ड घूम रहे आयुष्मान कर्मियों पर उठे सवाल, हंगामे के बाद दिखाया पहचान पत्र

अनुपस्थित कर्मियों का कटेगा वेतन

निरीक्षण के दौरान अस्पताल अधीक्षक ने विभिन्न वार्डों, ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का जायजा लिया. इस दौरान कई नर्स, सिस्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से नदारद मिले. सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के नाम दर्ज कर लिए गए हैं.

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक से तीन दिन तक का वेतन काटा जाएगा.

यह भी पढ़ें: अस्पताल में स्प्लिंट नहीं था, मरीज के टूटे पैर पर कार्टन बांधकर किया प्राथमिक उपचार

इमरजेंसी वार्ड में भी डॉक्टर मिले अनुपस्थित

औचक निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में ऑर्थोपेडिक विभाग के एक चिकित्सक भी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए. अस्पताल प्रशासन ने कहा कि संबंधित चिकित्सक से भी स्पष्टीकरण लिया जाएगा.

हालांकि, इमरजेंसी में तैनात अन्य डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी पर मौजूद मिले और मरीजों का इलाज जारी रहा.

सफाई एजेंसी पर भी गिरी गाज

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर और वार्डों में गंदगी देखकर अधिकारियों ने नाराजगी जताई. प्रशासन ने बताया कि वर्तमान सफाई एजेंसी को पहले भी कई बार व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ.

ऐसे में अब एजेंसी का अनुबंध समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि भविष्य में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी जीविका समूह की महिलाओं को देने पर भी विचार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: ड्यूटी के दौरान बेड पर सोते दिखे डॉक्टर, मरीजों का इलाज करती रहीं एएनएम; वीडियो वायरल

नियमित होगी निगरानी

अस्पताल अधीक्षक महेश प्रसाद ने कहा कि मरीजों के इलाज, समय पर ड्यूटी और अस्पताल की स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. नियमित औचक निरीक्षण जारी रहेगा और दोषी कर्मचारियों व एजेंसियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel