[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना आइआइटी- इ समिट में प्रतिभागियों ने नवाचार और स्टार्टअप से जुड़ी जानकारी की साझा

आइआइटी- इ समिट में प्रतिभागियों ने नवाचार और स्टार्टअप से जुड़ी जानकारी की साझा

0
आइआइटी- इ समिट में प्रतिभागियों ने नवाचार और स्टार्टअप से जुड़ी जानकारी की साझा

संवाददाता, पटना आइआइटी पटना के एंटरप्रेन्योरशिप सेल की ओर से 16 से 18 जनवरी तक इ-समिट 2026 का आयोजन किया गया. तीन दिन चले इस सम्मेलन में देशभर से युवा उद्यमियों, स्टार्टअप फाउंडर्स और छात्रों ने भाग लिया. इस साल समिट की थीम उद्यम क्षेत्रम् कुरुक्षेत्रम् रहा, जिसका मतलब है उद्यमिता का मैदान भी युद्धभूमि की तरह होता है. जहां सफलता के लिए रणनीति, मेहनत और दूरदृष्टि जरूरी है. समिट के दौरान भाषण, पैनल चर्चा, स्टार्टअप प्रतियोगिताएं और वर्कशॉप आयोजित की गयी. इन सत्रों में प्रतिभागियों को स्टार्टअप शुरू करने, फंडिंग, टेक्नोलॉजी और बिजनेस ग्रोथ से जुड़ी अहम जानकारियां दी गयीं. आइआइटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवाओं में उद्यमशील सोच का विकास जरूरी है. उन्होंने इ-सेल की टीम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को नये विचारों को हकीकत में बदलने के लिए प्रेरित करते हैं. समिट में आचार्य प्रशांत का संवादात्मक सत्र भी हुआ. जिसमें उन्होंने जीवन, सोच और आत्मविकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की. यह सत्र प्रतिभागियों के लिए काफी प्रेरणादायक रहा. इ-समिट’26 का सबसे बड़ा आकर्षण रहा पिच इट अप प्रतियोगिता. इसमें 35 से ज्यादा स्टार्टअप टीमों ने निवेशकों और इनक्यूबेटर्स के सामने अपने बिजनेस आइडिया पेश किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel