[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना अस्पताल पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री रामकृपाल यादव का जाना हालचाल, डॉक्टरों से ली हेल्थ की जानकारी

अस्पताल पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री रामकृपाल यादव का जाना हालचाल, डॉक्टरों से ली हेल्थ की जानकारी

0
अस्पताल पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री रामकृपाल यादव का जाना हालचाल, डॉक्टरों से ली हेल्थ की जानकारी
अस्पताल में रामकृपाल यादव से मिले सीएम सम्राट

Ram Kripal Yadav Health Update: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित जयप्रभा मेदांता अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से भी उनके इलाज और स्वास्थ्य की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

हार्ट की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती

रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के जयप्रभा मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जांच के दौरान डॉक्टरों ने उनके हृदय से जुड़ी समस्या की पहचान की. इसके बाद उनकी छोटी सर्जरी की गई और हार्ट में पेसमेकर लगाया गया. फिलहाल वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है.

पहले नीतीश कुमार भी पहुंचे थे अस्पताल

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मेदांता अस्पताल पहुंचकर रामकृपाल यादव का हालचाल ले चुके हैं. इस दौरान खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे थे. दोनों नेताओं ने डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी.

डॉक्टरों से ली इलाज की पूरी जानकारी

शनिवार को अस्पताल पहुंचे सम्राट चौधरी ने चिकित्सकों से रामकृपाल यादव के इलाज और स्वास्थ्य की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की. डॉक्टरों ने बताया कि इलाज का असर सकारात्मक है और मंत्री की हालत पहले से बेहतर है.

बेहतर इलाज का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों से कहा कि इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है और हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रामकृपाल यादव ने जताया आभार

मुख्यमंत्री के अस्पताल पहुंचने पर रामकृपाल यादव ने उनका आभार व्यक्त किया.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का हालचाल जानने आना उनके लिए आत्मीयता का प्रतीक है. उन्होंने डॉक्टरों की चिकित्सा व्यवस्था पर संतोष जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह जल्द स्वस्थ होकर फिर से विभागीय कार्यों और जनसेवा में सक्रिय होंगे.

Also Read: बिहार में मुखिया का चुनाव लड़ने से पहले पढ़ लें ये खबर, 10 साल बाद बदल सकता है आरक्षण रोस्टर, जानिए क्या है नियम

Previous article टीएमबीयू में अतिथि शिक्षक संघ नियुक्ति नियमावली 2026 का प्रति जलायी, विरोध में की नारेबाजी
Next article भीषण गर्मी से स्कूल में बिगड़ी चार बच्चों की तबीयत, एक छात्रा ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती : सभी खतरे से बाहर
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel