रुंगटा वारियर्स ने जीता स्कूल क्रिकेट लीग का खिताब
टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग सीजन-4 का खिताब रुंगटा वारियर्स ने जीत लिया़
By Prabhat Khabar News Desk |
April 9, 2024 1:00 AM
पटना़ टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग सीजन-4 का खिताब रुंगटा वारियर्स ने जीत लिया़ श्री कृष्णा स्टेडियम, खेमनीचक में सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में रुंगटा वारियर्स ने पहले बैटिंग करते हुए उत्कर्ष (43 रन) और अयान रितेश सिन्हा (42 रन) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 133 रन बनाये़ जीएनआइओटी की ओर से अंकित कुमार पारस ने 25 रन देकर पांच विकेट चटकाये़ जवाब में जीएनआइओटी की टीम 20 ओवर में 124 रन पर ऑलआउट हो गयी़ सुधांशु कुमार ने 33 रन की पारी खेली़ रुंगटा वारियर्स की ओर से अखिल यादव ने 18 रन देकर 5 और अनिकेत राज ने 29 रन देकर 2 विकेट चटकाये़ रुंगटा वारियर्स के अखिल को एचपीएसीए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया़
...
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 6:05 AM
Patna Live Aarti: घर बैठे करें पटना के महावीर मंदिर और इस्कॉन मंदिर के दर्शन, जानें आरती का पूरा समय
July 7, 2026 6:10 AM
July 7, 2026 6:05 AM
पटना: गुजरात के सर्राफा कारोबारी से 15 किलो सोना लूटने वाला मास्टरमाइंड बिक्रम उर्फ हुलुकवन गिरफ्तार
July 6, 2026 8:55 PM
July 6, 2026 9:33 PM
July 6, 2026 8:05 PM
July 6, 2026 7:44 PM
July 6, 2026 7:02 PM
July 6, 2026 8:31 PM
July 6, 2026 6:20 PM
