[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना भाई बीरेंद्र ने UGC नियमों के विरोध को बताया गलत, बोले- विरोधी नहीं चाहते गरीब-पिछड़े आगे बढ़ें

भाई बीरेंद्र ने UGC नियमों के विरोध को बताया गलत, बोले- विरोधी नहीं चाहते गरीब-पिछड़े आगे बढ़ें

0
भाई बीरेंद्र ने UGC नियमों के विरोध को बताया गलत, बोले- विरोधी नहीं चाहते गरीब-पिछड़े आगे बढ़ें
भाई वीरेंद्र की फाइल फोटो

UGC Bill 2026: यूजीसी के नए नियमों को लेकर देशभर में चल रहे विवाद के बीच मंगलवार को राजद विधायक भाई बीरेंद्र ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यूजीसी द्वारा लाई गई नई व्यवस्था पूरी तरह उचित है और इसे लागू किया जाना चाहिए. उनका आरोप था कि इसका विरोध वही ताकतें कर रही हैं जो समाज विरोधी सोच रखती हैं. वे लोग नहीं चाहते कि गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के बच्चे आगे बढ़ें.

मनेर से राजद विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा कि इस तरह का विरोध सामाजिक न्याय की धारा को कमजोर करने की साजिश है. उन्होंने कहा कि जो लोग इस व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं, वे शिक्षा के माध्यम से समाज में समानता लाने के प्रयासों को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं. जो किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है.

तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर क्या बोले भाई बीरेंद्र?

इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने को लेकर उठ रहे सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी. भाई बीरेंद्र ने कहा कि उन्होंने कभी पार्टी पर सवाल नहीं उठाया है और टिकट को लेकर भी उन्होंने कोई विवादित बयान नहीं दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि तेजस्वी यादव का कार्यकारी अध्यक्ष बनना राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से हुआ है और वह स्वयं भी इस कार्यकारिणी के सदस्य हैं. उन्होंने तेजस्वी यादव को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राजद और मजबूत होगी और बिहार को भविष्य में युवा मुख्यमंत्री मिलेगा.

बढ़ते अपराध पर भाई बीरेंद्र ने सरकार पर बोला हमला

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर भाई बीरेंद्र ने सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध इस हद तक बढ़ गया है कि किसान, मजदूर, छात्र, महिलाएं, पत्रकार और नेता हर वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है. हालात पहले के तथाकथित जंगलराज से भी बदतर हो चुके हैं. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों से इस स्थिति का संज्ञान लेने की अपील की.

भाई बीरेंद्र भोजपुर के कोईलवर प्रखंड स्थित धनडीहा गांव में शिक्षाविद राम बल्लभ प्रसाद सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे थे. इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षाविद, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे.

Also Read: पटना में DSP को कुचलने की कोशिश? युवक को रौंदने के बाद ड्राइवर ने सरकारी गाड़ी पर चढ़ाया ट्रक

Previous article जीएलएम कॉलेज में यूजी में नये विषय व शीघ्र शुरू होगी पीजी की पढ़ाई : डॉ. प्रमोद भारतीय
Next article UGC New Regulations : यूनिवर्सिटी में अब जाति आधारित भेदभाव पड़ेगा महंगा, झूठी शिकायत दर्ज की तो…
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel