[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में कैसे हुई मौत? सामने आई मौत की पहली वजह

रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में कैसे हुई मौत? सामने आई मौत की पहली वजह

0
रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में कैसे हुई मौत? सामने आई मौत की पहली वजह
रौशन आनंद के भाई प्रिंस की तस्वीर

Raushan Anand Brother Death: (पटना/अररिया, मृगेंद्र मणि सिंह की रिपोर्ट)

पटना के ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत हो गई है. प्रिंस नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे. बताया जा रहा है कि शनिवार रात अत्यधिक शराब पीने से उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दोस्तों के साथ होटल में रुके थे प्रिंस

जानकारी के अनुसार प्रिंस यादव अपने कुछ दोस्तों के साथ विराटनगर के वार्ड नंबर-9 स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, देर रात शराब पीने के बाद उनकी तबीयत खराब हुई. हालांकि मौत की असली वजह क्या है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है. आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

होटल में मौजूद साथियों से पूछताछ

घटना की सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने होटल में मौजूद प्रिंस के दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही होटल के रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी. परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

FIR के बाद नेपाल चले गए थे प्रिंस

खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग विवाद से जुड़े मामले में दर्ज FIR में प्रिंस यादव का नाम भी शामिल था. इसके बाद वे अपने साथियों के साथ नेपाल चले गए थे और वहीं रह रहे थे. बताया जाता है कि वर्ष 2021 में भी खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में उनका नाम सामने आया था.

खान सर की ओर से कराई गई FIR में क्या कहा गया है?

खान ग्लोबल स्टडीज के मैनेजमेंट से जुड़े कन्हैया कुमार सिंह की ओर से दर्ज FIR में प्रिंस यादव का नाम शामिल किया गया था. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 2 जून की रात ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के कहने पर प्रिंस यादव समेत कई लोग खान सर की कोचिंग पहुंचे थे. वहां गार्ड के साथ मारपीट की गई और कोचिंग परिसर में तोड़फोड़ की गई. FIR में कोचिंग के बोर्ड, बैरिकेडिंग और खान सर की तस्वीर को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया था.

Whatsapp Image 2026 06 14 At 09.36.28 1
खान सर की ओर से कराई गई fir की कॉपी

रौशन आनंद जेल में, सोमवार को बेल पर सुनवाई

इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. रौशन आनंद फिलहाल जेल में हैं. उनकी जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होनी है. वहीं, खान सर के दो गार्ड भी जेल में बंद हैं. उनकी जमानत याचिका पहले ही खारिज की जा चुकी है. दूसरी ओर पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा रखी है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नेपाल पुलिस फिलहाल परिजनों के आने का इंतजार कर रही है. परिजनों की लिखित सहमति के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा. रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्रिंस यादव की मौत किन परिस्थितियों में हुई.

Also Read: रौशन आनंद के भाई प्रिंस का नेपाल के होटल में मिला शव, खान सर की ओर से दर्ज FIR में था नाम

Previous article गोपालगंज में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Next article बिहार एथलेटिक्स में 7 पदकों के साथ रचा इतिहास, खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का गौरव
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel