[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Ration Card Bihar: 30 दिसंबर तक राशन कार्डधारकों को हर हाल में निपटा लेना होगा ये काम, अधिकारियों को दिया सख्त आदेश

Ration Card Bihar: 30 दिसंबर तक राशन कार्डधारकों को हर हाल में निपटा लेना होगा ये काम, अधिकारियों को दिया सख्त आदेश

0
Ration Card Bihar: 30 दिसंबर तक राशन कार्डधारकों को हर हाल में निपटा लेना होगा ये काम, अधिकारियों को दिया सख्त आदेश
30 दिसंबर से पहले e-KYC अनिवार्य

Ration Card Bihar: बिहार में राशन कार्डधारकों के लिये एक के बाद एक आदेश जारी किये जा रहे हैं. इस बीच नालंदा जिले में राशन कार्डधारकों के लिये बड़ी खबर है. दरअसल, अनुमंडल पदाधिकारी, बिहार शरीफ ने आदेश जारी किया है कि 30 दिसंबर तक हर हाल में तमाम राशन कार्डधारकों को e-KYC करवा लेना होगा. राज्य सरकार के निर्देश के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने लाभार्थियों को आदेश दिया.

इस योजना के तहत e-KYC करवाना होगा जरूरी

जानकारी के मुताबिक, बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत e-KYC पूरा कर लेने का आदेश दिया. जिला स्तरीय साप्ताहिक समन्वय की बैठक में इस काम को तेजी से निपटा लेने को लेकर और इस मुद्दे पर जोर देने को लेकर संबंधित अधिकारियों सख्त आदेश दिये थे. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना और अन्त्योदय योजना के तहत लाभ उठाने वाले लोगों को e-KYC करवा लेना अनिवार्य कर दिया गया है.

मुफ्त में करवा सकेंगे e-KYC

राशन कार्डधारकों को यह आदेश दिया गया है कि 30 दिसंबर 2025 तक अपने पास के जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के पास जाकर e-KYC करा लें. गौर करने वाली बात यह है कि यह सेवा पूरी तरह से मुफ्त होगी और C-POS मशीन के माध्यम से मशीन उपलब्ध कराई जायेगी. इस पूरे अभियान के लिये जन वितरण विक्रेताओं की भूमिका बेहद ही खास मानी जा रही है.

जन वितरण विक्रेताओं की भागीदारी खास

दरअसल, जन वितरण विक्रेताओं को e-KYC को लेकर जानकारी नोटिस बोर्ड पर दिखानी होगी. इससे फायदा यह होगा कि कई लोगों तक e-KYC की सूचना पहुंच सकेगी. राशन बांटने के दौरान जिसका भी e-KYC नहीं हुआ है, उनका e-POS मशीन की मदद से e-KYC किया जायेगा. इसके साथ ही हर वितरण दिवस पर उन्हें उनकी दुकान खुली रखने का आदेश दिया गया है. यह तमाम प्रक्रिया लोगों की सहूलियत को देखते हुए अपनाने का आदेश दिया गया.

Also Read: Bihar Police News: बिहार के रीलबाज पुलिसकर्मियों पर DGP विनय कुमार सख्त, दे दी है बड़ी नसीहत

Previous article Bihar News: बिहार में अब ऑन द स्पॉट पकड़े जाएंगे अपराधी! CM नीतीश की इस नई सौगात से कांप उठेंगे गुनहगार
Next article Dhurandhar में अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने पर ऑन स्क्रीन पत्नी सौम्या टंडन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जैसे ही कैमरा ऑन हुआ, तुरंत एक कनेक्शन बन गया
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel