[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Dhurandhar में अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने पर ऑन स्क्रीन पत्नी सौम्या टंडन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जैसे ही कैमरा ऑन हुआ, तुरंत एक कनेक्शन बन गया

Dhurandhar में अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने पर ऑन स्क्रीन पत्नी सौम्या टंडन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जैसे ही कैमरा ऑन हुआ, तुरंत एक कनेक्शन बन गया

0
Dhurandhar में अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने पर ऑन स्क्रीन पत्नी सौम्या टंडन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जैसे ही कैमरा ऑन हुआ, तुरंत एक कनेक्शन बन गया
धुरंधर में सौम्या टंडन और अक्षय खन्ना, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के बारे में शायद ही ऐसा कोई होगा, जो नहीं जानता होगा. फिल्म तेजी से बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जादू बरकरार है और दुनियाभर में भी इसका क्रेज देखने मिल रहा है. रणवीर सिंह की मूवी ने धमाल मचा दिया है. इसमें रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले एक्टर अक्षय खन्ना की खूब तारीफ हो रही है. फिल्म में उनका स्वैग जबरदस्त है. ‘धुरंधर’ में अक्षय की पत्नी का रोल सौम्या टंडन ने निभाया है. एक्ट्रेस ने अक्षय संग शूट किए गए भावुक सीन को लेकर बात की.

अक्षय खन्ना की तारीफ करते हुए सौम्या टंडन ने लिखा-मेरा पहला मॉर्निंग शॉट उनके साथ था

फिल्म ‘धुरंधर‘ से सौम्या टंडन ने अपनी कुछ तसवीरें शेयर की और कैप्शन में लिखा, “ये मेरा सबसे पहले सीन है जिसे मैंने शूट किया था अमृतसर में, जहां रहमान डकैत का हवेली होता है. मेरा पहला मॉर्निंग शॉट अक्षय के साथ था, जिसमें वह सिगरेट जला रहे थे और मैं चुपचाप उन्हें बदला लेने के लिए उकसा रही थी.” एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “अक्षय प्योर मैजिक है. हमें बात करने का ज्यादा मौका नहीं मिला, लेकिन जैसे ही कैमरा ऑन हुआ, तुरंत एक कनेक्शन बन गया. मुझे सच में लगता है कि हमारी केमिस्ट्री बहुत अच्छी है. उनके जैसा को-एक्टर मिलना एक सपने जैसा है – वह एक सच्चे कलाकार हैं, जिनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है.”

सौम्या टंडन ने फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने पर किया रिएक्ट

सौम्या टंडन ने अपने पोस्ट में लिखा, “और हां, मैंने अक्षय को एक बार (सात बार नहीं!) सच में थप्पड़ मारा था – उनके क्लोज-अप के दौरान, जब आदित्य ने जोर दिया कि यह असली लगना चाहिए. मैं चीटिंग करने की सोच रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. मेरा ब्रेकडाउन क्लोज-अप एक ही टेक में हो गया था.”

यह भी पढ़ें- Dhurandhar की ब्लॉकबस्टर सफलता पर फाइनली अक्षय खन्ना का आया रिएक्शन, सिर्फ 3 शब्दों में कही दिल की बात

Previous article Ration Card Bihar: 30 दिसंबर तक राशन कार्डधारकों को हर हाल में निपटा लेना होगा ये काम, अधिकारियों को दिया सख्त आदेश
Next article IND U19 vs SL U19: क्या फिर में चलेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला? सेमीफाइनल में श्रीलंका से टक्कर
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel