पीयू : जनवरी के अंतिम सप्ताह में होगा छात्र संघ चुनाव, कुलपति ने की घोषणा
पटना विश्वविद्यालय में 12 जनवरी से संयुक्त छात्र मोर्चा के बैनर तले धरना पर बैठे छात्रों से सोमवार को कुलपति प्रो नमिता ने मुलाकात की
संवाददाता, पटना
पटना विश्वविद्यालय में 12 जनवरी से संयुक्त छात्र मोर्चा के बैनर तले धरना पर बैठे छात्रों से सोमवार को कुलपति प्रो नमिता ने मुलाकात की. इसके साथ ही उन्होंने पत्र जारी करते हुए जनवरी के अंतिम सप्ताह में छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषणा करने की बात कही. उन्होंने छात्रों की अन्य मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया. कुलपति ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को पूरा किया जायेगा. कुलपति की इस घोषणा के बाद छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गयी है. पिछले एक सप्ताह से छात्र धरने पर बैठे थे. छात्र नेता प्रिंस कुमार ने कहा कि यह जीत किसी एक संगठन की नहीं बल्कि पटना विश्वविद्यालय के छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की जीत है. छात्र नेता रिंकल यादव ने कुलपति के इस हस्तक्षेप और मांगों पर सहमति के बाद संयुक्त छात्र मोर्चा ने आंदोलन को सफलतापूर्वक समाप्त करने की घोषणा की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
