[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Prashant Kishor: पहले संपत्ति और अब पार्टी से जुड़ा बड़ा एलान, चुनाव में हार के बाद जानिये आगे पीके की प्लानिंग

Prashant Kishor: पहले संपत्ति और अब पार्टी से जुड़ा बड़ा एलान, चुनाव में हार के बाद जानिये आगे पीके की प्लानिंग

0
Prashant Kishor: पहले संपत्ति और अब पार्टी से जुड़ा बड़ा एलान, चुनाव में हार के बाद जानिये आगे पीके की प्लानिंग
प्रशांत किशोर की फाइल फोटो

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज से एक भी प्रत्याशी ने बिहार चुनाव में जीत दर्ज नहीं की. जिसके बाद अब पीके अपनी पार्टी को लेकर आगे की प्लानिंग करने में जुट गये हैं. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी 90 प्रतिशत संपत्ति बिहार की जनता के लिए दान करने का बड़ा ऐलान कर दिया था. जिसके बाद अब एक और बड़ा एलान पार्टी से जुड़ा कर दिया है.

पार्टी के कमेटियों को भंग करने का एलान

बिहार चुनाव में जनसुराज की हार के बाद प्रशांत किशोर ने पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी कमेटियों को भंग करने का एलान कर दिया है. दरअसल, अगले डेढ़ महीने के बाद ही नये सिरे से संगठन को और मजबूत कर खड़ा किया जायेगा. शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन ने कहा था, जनसुराज की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई थी. इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने की थी. इसमें बड़ा निर्णय लिया गया.

वरिष्ठ नेताओं को दी गई जिम्मेदारी

पार्टी के प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन के मुताबिक, जब तक नये संगठन का निर्माण नहीं हो जाता है, तब तक कमेटियां भंग रहेगी और यही काम करती रहेगी. बैठक में प्रशांत किशोर भी मौजूद थे. पार्टी से जुड़े आगे की प्लानिंग को लेकर बताया गया कि राज्य के सभी 12 प्रमंडलों की जिम्मेदारी 12 वरिष्ठ नेताओं को दी गई है. वही नये सिरे से संगठन को तैयार करेंगे.

21 दिसंबर को होगी बैठक

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी बताया गया कि जनसुराज की सामान्य परिषद की बैठक अगले महीने यानी 21 दिसंबर को होगी. इस बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व जिले के प्रमुख नेताओं से चुनाव और संगठन से जुड़े हुए मामलों पर विस्तार रूप से बातचीत करेंगे. चुनाव में हार को लेकर कारणों पर भी चर्चा किये जा सकते हैं. तमाम तरह के मुद्दों पर बातचीत करने के बाद पार्टी को लेकर नये तरीके से रूपरेखा तैयार की जायेगी. ऐसे में आगे पार्टी को लेकर और क्या कुछ प्रशांत किशोर एलान करते हैं, यह देखने वाली बात होगी.

Also Read: Samrat Choudhary: गृह मंत्री सम्राट चौधरी के आवास की बढ़ी सुरक्षा, बंद कमरे में अधिकारियों को दिया टास्क, अपराधियों पर खुलकर बोले

Previous article Cyclone Alert : चक्रवाती तूफान की बढ़ी संभावना, जानें IMD ने क्या दिया अपडेट
Next article Fancy Bangles Design for Women: इस वेडिंग सीजन में पहनें 2025 के बेस्ट क्लासी बैंगल्स डिजाइन – खूबसूरत इतने की पहननें को दिल चाहेगा
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel