[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Cyclone Alert : चक्रवाती तूफान की बढ़ी संभावना, जानें IMD ने क्या दिया अपडेट

Cyclone Alert : चक्रवाती तूफान की बढ़ी संभावना, जानें IMD ने क्या दिया अपडेट

0
Cyclone Alert : चक्रवाती तूफान की बढ़ी संभावना, जानें IMD ने क्या दिया अपडेट
आ सकता है चक्रवाती तूफान (File Photo)

Cyclone Alert : बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव क्षेत्र अब मजबूत हो गया है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इसके आगे और विकसित होकर चक्रवात बनने की संभावना बढ़ गई है. आने वाले दिनों में मौसम पर इसका असर दिख सकता है. मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है जिसका असर आने वाले दिनों में नजर आ सकता है.

बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना

आईएमडी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है. इसके 24 नवंबर के आसपास अवदाब में बदलने की संभावना है. आईएमडी ने एक विशेष बुलेटिन जारी किया. इसमें कहा गया है कि मलक्का जलडमरूमध्य के पास दक्षिण अंडमान सागर में चक्रवाती परिसंचरण की वजह से एक कम दबाव क्षेत्र बना है. विभाग के अनुसार इसकी काफी संभावना है कि यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 24 नवंबर 2025 के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और पास के दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर अवदाब में बदल जाएगा.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : इन राज्यों में होगी भारी बारिश, लो प्रेशर का दिखेगा असर, आया IMD का अलर्ट

कम दबाव क्षेत्र चक्रवाती तूफान बनेगा क्या?

शनिवार को मौसम विभाग ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बताया कि यह सिस्टम (जो अभी संभावित अवदाब है) पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है. यहीं नहीं अगले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर और मजबूत होने की संभावना है. आईएमडी वैज्ञानिकों का कहना है कि यह कम दबाव क्षेत्र चक्रवाती तूफान बनेगा या नहीं, यह अभी निश्चित नहीं है. हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया है कि मौसम में किसी भी बदलाव की जानकारी लोगों को समय-समय पर जारी की जाएगी ताकि सभी सतर्क और तैयार रह सकें. कोई जानमाल का नुकसान न हो.

Previous article Malti Chahar Ki Bhabhi: खूबसूरती में मालती से भी चार कदम आगे उनकी भाभी, फैंस ने समझा विदेशी मॉडल, PHOTOS
Next article Prashant Kishor: पहले संपत्ति और अब पार्टी से जुड़ा बड़ा एलान, चुनाव में हार के बाद जानिये आगे पीके की प्लानिंग
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel