पीपीयू : पीएचडी नामांकित छात्रों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 से
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने पीएचडी (सत्र 2024–25) में नामांकित विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि जारी कर दी है
By AMBER MD |
April 24, 2026 7:26 PM
संवाददाता, पटना
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने पीएचडी (सत्र 2024–25) में नामांकित विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि जारी कर दी है. छात्र अपना रजिस्ट्रेशन 27 अप्रैल से दो मई तक करवा सकते हैं. इसकी जानकारी डीन छात्र कल्याण प्रो राजीव रंजन ने दी. उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले विद्यार्थियों का नामांकन स्वतः निरस्त माना जायेगा. वहीं उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी पूर्व में पीपीयू से कोई पाठ्यक्रम उत्तीर्ण कर चुके हैं, उन्हें नये सिरे से रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं होगी. हालांकि, ऐसे विद्यार्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पीपीयू एनरोलमेंट नंबर को ऑनलाइन दर्ज करते हुए रजिस्ट्रेशन स्लिप या अंकपत्र का पीडीएफ अपलोड करना अनिवार्य होगा. अन्य विवि से उत्तीर्ण छात्रों को अपना माइग्रेशन प्रमाणपत्र अपलोड करने के साथ-साथ उसका विवरण भी ऑनलाइन दर्ज करना होगा. इसके पश्चात उन्हें रजिस्ट्रेशन फॉर्म को निर्धारित शुल्क के साथ जमा करना होगा. इसके साथ ही उसकी प्रति अपने विभागाध्यक्ष के पास जमा करनी होगी. विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित शुल्क संरचना के अनुसार अन्य विश्वविद्यालयों से पास छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क बिना विलंब शुल्क के 461 रुपये निर्धारित किया गया है.
...