[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में 75 हजार परिवारों को मिला अपने सपनों का घर बनाने का अवसर, सरकार ने जारी किए 300 करोड़

बिहार में 75 हजार परिवारों को मिला अपने सपनों का घर बनाने का अवसर, सरकार ने जारी किए 300 करोड़

0
बिहार में 75 हजार परिवारों को मिला अपने सपनों का घर बनाने का अवसर, सरकार ने जारी किए 300 करोड़
सांकेतिक तस्वीर

PM Awas Yojana: बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 75,000 जरूरतमंद परिवारों को पहली किस्त के रूप में 300 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है. भूमिहीन लाभार्थियों को 1.20 लाख रुपये, जबकि जिनके पास अपनी जमीन है, उन्हें 40,000 रुपये दिए गए हैं. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने इस योजना का शुभारंभ किया और कहा कि हर गरीब को पक्का घर देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.

गरीबों को मिलेगा पक्का घर

बिहार सरकार लगातार ऐसे लोगों की मदद कर रही है, जो आर्थिक तंगी के कारण घर बनाने में असमर्थ थे. मंत्री ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन देना है. सरकार ने यह राशि सीधे लाभुकों के बैंक खाते में ट्रांसफर की है ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो.

Also Read: बिहार पुलिस ‘ड्रोन’ को बनाएगी नया हथियार, हाईटेक सिक्योरिटी से अपराध और तस्करों पर कसेगा शिकंजा

लाभार्थियों की प्रतिक्रिया

इस योजना से लाभान्वित परिवारों में खुशी की लहर है. कई लोगों ने कहा कि वे सालों से अपने घर के निर्माण का सपना देख रहे थे, लेकिन आर्थिक समस्या के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था. अब सरकार की इस मदद से वे अपने सपनों का घर बना सकेंगे. बिहार सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के हर गरीब परिवार को पक्का मकान मिले. यह योजना न केवल गांवों में आवास निर्माण को बढ़ावा देगी, बल्कि लोगों के जीवन स्तर को भी सुधारने में मददगार साबित होगी.

Previous article Jaat Trailer: हाथ-पैर में जंजीरें होने के बाद भी सनी देओल ने दुश्मनों के छुड़ाए छक्के, हैंडपंप से नहीं पंखे से गुंडों को चुन-चुनकर मारा, VIDEO
Next article Richest Bollywood Actress: पति से भी ज्यादा कमाई करती हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, नेट वर्थ जान लगेगा झटका
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel