[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Richest Bollywood Actress: पति से भी ज्यादा कमाई करती हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, नेट वर्थ जान लगेगा झटका

Richest Bollywood Actress: पति से भी ज्यादा कमाई करती हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, नेट वर्थ जान लगेगा झटका

0
Richest Bollywood Actress: पति से भी ज्यादा कमाई करती हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, नेट वर्थ जान लगेगा झटका
Richest Bollywood Actress

Richest Bollywood Actress: बॉलीवुड की दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट जैसी सफल अभिनेत्रियों ने स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है और करोड़ों रुपए की संपत्ति भी खड़ी की है. इनमें कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जो कमाई के मामले में अपने पति से भी ज्यादा आगे हैं. ऐसे में आज हम आपको सबसे अधिक कमाने वाली एक्ट्रेस और उनके पति की नेटवर्थ बताएंगे.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

ईटी नाउ के अनुसार, दीपिका पादुकोण एक फिल्म का 30 करोड़ रुपये चार्ज करती है. ब्रांड एंडोर्समेन्ट के लिए एक डील में 8 करोड़ रुपये लेती है. इसके अलावा उनका खुद का 82°E नामक मेकअप ब्रांड है. एक्ट्रेस की कुल संपत्ति 500 करोड़ रुपये है. वहीं, द टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, दीपिका के पति और एक्टर रणवीर कपूर एक फिल्म का 30-50 करोड़ रुपये कमाते है और उनकी वार्षिक वेतन 21 करोड़ है. उनकी कुल सम्पत्ति 245 करोड़ रुपये बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका की नेटवर्थ रणवीर से अधिक है.

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल

फाइनेंसियल एक्सप्रेस के मुताबिक, कैटरीना एक फिल्म का 10-12 करोड़ फीस लेती हैं. अगर फिल्म की बजट ज्यादा हुई तो वह 15 से 21 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. उनका एक ब्यूटी ब्रांड भी है, जिसका नाम ‘Kay Beauty’ है और एक ब्रांड एंडोर्समेन्ट के लिए 6-7 करोड़ लेती हैं. कैटरीना की कुल सम्पति 224 करोड़ रुपये है. तो वहीं, एक्ट्रेस के पति और एक्टर विक्की कौशल हर जिंदगी के अनुसार, एक फिल्म का 10-12 करोड़ फीस लेते हैं. ब्रांड एंडोर्समेन्ट और विज्ञापन से 2-3 करोड़ रुपये कमाते हैं. उनकी कुल संपत्ति 140 करोड़ रुपये है.

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, पोर्टफोलियो और ब्रांड एंडोर्समेन्ट की वजह से ऐश्वर्या की कुल संपत्ति 800 करोड़ से अधिक है. CNBC TV18 के अनुसार, वह एक फिल्म से 10 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं और ब्रांड एंडोर्समेन्ट के लिए एक दिन का 6-7 करोड़ रुपये लेती हैं. GQ के अनुसार, एक्ट्रेस के पति और एक्टर अभिषेक बच्चन 280 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं. ब्रांड और एड से भी उनकी अच्छी कमाई होती है. इसके अलावा वह प्रो कबड्डी लीग के जयपुर पिंक पैंथर्स टीम के ओनर हैं. हालांकि, इसके बाद भी ऐश्वर्या राय की संपत्ति अधिक है.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

GQ के अनुसार, आलिया भट्ट की नेटवर्थ 550 करोड़ रुपये है. फिल्मों के अलावा एड्स से भी वह मोटी कमाई करती हैं. साथ ही वह एड-ए-मम्मा चाइल्डवियर ब्रांड की फाउंडर भी हैं और उनकी खुद की प्रोडक्शन कंपनी भी है, जिसका नाम ‘इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस’ है. उनके पति की कमाई की बात करें तो, रणबीर कपूर की कुल सम्पति 330 करोड़ रुपये है. वह एक ब्रांड एंडोर्स का 6-7 करोड़ लेते है और एक फिल्म का 50 से 70 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.

यह भी पढ़े: Kunal Kamra से पहले इन कॉमेडियन को भारी पड़ी कॉमेडी! एक ने माता-पिता पर किया था अश्लील कमेंट

Previous article बिहार में 75 हजार परिवारों को मिला अपने सपनों का घर बनाने का अवसर, सरकार ने जारी किए 300 करोड़
Next article Watch Video: रस्सी के सहारे गोंदिया एक्सप्रेस! अचानक ट्रेन से उतरने लगे गार्ड और रेल कर्मचारी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel