बाल विवाह मुक्त भारत के लिए सूचना जनसंपर्क व शिक्षा समेत कई विभागों के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों ने ली शपथ
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, शिक्षा, भवन और खनन एवं भूतत्व समेत करीब आधा दर्जन से अधिक विभागों ने बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माणके लिए बुधवार को अधिकारियों एवं कर्मियों ने शपथ ली.
इसी प्रकार खान एवं भूतत्व विभाग के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों ने विभाग के प्रधान सचिव सह खान आयुक्त नर्मदेश्वर लाल के नेतृत्व में बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण करने की शपथ ली. बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों ने एकजुट होकर बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली. शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बुधवार को शपथ ली. शपथ शिक्षा विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव के नेतृत्व में ली गयी.
इसी प्रकार विधि, राजकीय पॉलिटेक्निक, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
