[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना एकेयू में ऑप्टोमेट्री छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव, 16 छात्रों का इंटरव्यू

एकेयू में ऑप्टोमेट्री छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव, 16 छात्रों का इंटरव्यू

0
एकेयू में ऑप्टोमेट्री छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव, 16 छात्रों का इंटरव्यू

संवाददाता, पटना आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी (एकेयू) में मंगलवार को ऑप्टोमेट्री के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ शरद कुमार यादव के निर्देशन में संपन्न हुआ. इस प्लेसमेंट ड्राइव में पब्लिक हेल्थ इंस्टीट्यूट पटना और पटना इंस्टीट्यूट ऑफ पारा मेडिकल साइंस के कुल 16 छात्रों ने भाग लिया. कुलपति डॉ शरद कुमार यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय का यह प्रयास मेडिकल तकनीशियन क्षेत्र के छात्रों को बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए प्लेसमेंट सेल के नोडल पदाधिकारी और सभी कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की. छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार के तीन प्रमुख नेत्र चिकित्सा संस्थानों अखंड ज्योति आइ हॉस्पिटल, सारण, एएसजी आइ हॉस्पिटल पटना, नेत्र ज्योति सेवा मंदिर (वीरायतन), राजगीर के प्रतिनिधि प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल हुए. इन संस्थानों में क्रमशः लगभग 200, 100 और 10 ऑप्टोमेट्रिस्ट पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है. तीनों अस्पतालों के पैनल ने प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल सभी 16 छात्रों का साक्षात्कार लिया. इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को इमेल के माध्यम से इसकी जानकारी दी जायेगी. साथ ही चयन संबंधी सूचना विश्वविद्यालय को भी भेजी जायेगी. कार्यक्रम की एक विशेष बात यह रही कि प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल सभी छात्र उपस्थित रहे और उनकी उपस्थिति शत-प्रतिशत रही. विश्वविद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जतायी कि इस तरह की पहल से छात्रों को पेशेवर दुनिया में प्रवेश करने के बेहतर अवसर मिलेंगे और भविष्य में भी ऐसे प्लेसमेंट कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel