[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा रामनवमी पर सिंहेश्वर में निकलेगी शोभायात्रा, तैयारी को लेकर हुई बैठक

रामनवमी पर सिंहेश्वर में निकलेगी शोभायात्रा, तैयारी को लेकर हुई बैठक

0
रामनवमी पर सिंहेश्वर में निकलेगी शोभायात्रा, तैयारी को लेकर हुई बैठक

सिंहेश्वर.

रामनवमी पर्व को लेकर सिंहेश्वर स्थित अशोक वाटिका में युवा संघ के तत्वावधान में मंगलवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पंकज भगत व संचालन ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक रुपेश कुमार रूपक ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामनवमी के अवसर पर पिछले वर्षों की अपेक्षा और भी भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली जायेगी.

बैठक में बताया शोभायात्रा बाबा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर मेला परिसर, धन्यवाद गेट, महावीर चौक, ब्लॉक रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, मुख्य बाजार, दुर्गा चौक, पेट्रोल पंप होते हुये पूरे बाजार का भ्रमण करेगी. इसके बाद मंदिर रोड से बायपास रोड होते हुए पुल के ऊपर से दुर्गा चौक व एनएच-106 के रास्ते सिंहेश्वर बाजार का भ्रमण करते हुये पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न होगी. शोभायात्रा में बैंड-बाजे, आकर्षक झांकियां व रथ विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे. शोभायात्रा के समापन के बाद भगवान श्रीराम की आरती का आयोजन किया जायेगा.

इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे. इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. युवा संघ के संरक्षक दिलीप कुमार खांडेलवाल, इंद्रदेव स्वर्णकार, सोनू गुप्ता, रुपेश कुमार रूपक व रवि शर्मा ने कहा कि सभी के सहयोग व सहभागिता से बाबा नगरी सिंहेश्वर रामनवमी के अवसर पर जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठेगा. बैठक में निर्णय लिया गया कि रामनवमी के अवसर पर पूरे नगर की साफ-सफाई करायी जायेगी.

बैठक में सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, शिवचंद्र चौधरी, मिलन कुमार, दिलीप खंडेलवाल, सोनू गुप्ता, इंद्रदेव स्वर्णकार, लट्टू शर्मा, हरिओम चौधरी, गोविंद शर्मा, अनुराग चौधरी, मोहन भगत, मनीष साह, कोषाध्यक्ष विनय भगत, वार्ड पार्षद प्रदीप राम, रंजीत सिंह, गौरव झा, ग्रीनफील्ड स्कूल निदेशक कुंदन कुमार, रवि भगत, सत्यम भगत, विष्णु शर्मा, मुन्ना सोनी, रवि साह, लेखराज, घनश्याम साह, सोनू साह, पंकज महतो, संजीव, गोविंद कुमार, पिंटू कुमार, संजीव शर्मा, अरुण कुमार साह, मनीष कुमार, सोनू कुमार, मनोज गुप्ता, विष्णु खंडेलवाल, पिंटू भगत आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel