[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Photos: पटना मेट्रो की आ गई पहली तस्वीर, जल्द होगा इंतजार खत्म, इस दिन तक पहुंचेगी…

Photos: पटना मेट्रो की आ गई पहली तस्वीर, जल्द होगा इंतजार खत्म, इस दिन तक पहुंचेगी…

0
Photos: पटना मेट्रो की आ गई पहली तस्वीर, जल्द होगा इंतजार खत्म, इस दिन तक पहुंचेगी…
पटना मेट्रो के कोच की तस्वीरें

Patna Metro Update: बिहार सरकार की ओर से 15 अगस्त 2025 तक पटना मेट्रो की सौगात देने की बात कही गई है. इसे लेकर अधिकारी तमाम तैयारियों जुटे हुए हैं. 15 अगस्त तक मेट्रो पटना में शुरू हो जाए, इसकी पूरी कोशिश की जा रही है. इस बीच बड़ा अपडेट सामने आ गया है कि, पटना मेट्रो के कोच को लेकर. दरअसल, पटना मेट्रो के कोच की पहली तस्वीर सामने आ गई है. जिसके बाद कहा जा रहा है कि, इंतजार की घड़ी जल्द ही खत्म होने वाली है. तैयार हो जाइए पटना मेट्रो में सफर करने के लिए.

Image 162

पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने शेयर की तस्वीर

बता दें कि, पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिये पटना मेट्रो के कोच की तस्वीरें साझा की गई है. तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा गया है कि, हर पटनावासी के लिए गर्व का पल – हमारा पहला और अपना मेट्रो कोच जल्द ही आ रहा है. यह सिर्फ एक मेट्रो ट्रेन नहीं बल्कि हमारे शहर के उत्थान और बिहार के आगे बढ़ने का प्रतीक है. मेट्रो के साथ हमारी उम्मीद भी आ रही है. हम बस कुछ ही पल दूर हैं सपनों से हकीकत तक, योजना से प्रगति तक. हम गति, स्टाइल और स्मार्ट यात्रा के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं.

Image 163
Photos: पटना मेट्रो की आ गई पहली तस्वीर, जल्द होगा इंतजार खत्म, इस दिन तक पहुंचेगी… 6

3 कोच आ रहा पटना

आगे यह भी लिखा गया कि, अब और इंतजार नहीं. तैयार हो जाइए, पटना मेट्रो आने वाली है. बता दें कि, पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण में ट्रायल की तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं. हालांकि, मेट्रो की अपनी ट्रेनें फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में मजबूरी में ही सही लेकिन, पटना मेट्रो ने पुणे मेट्रो से तीन कोच किराये पर लेने का रास्ता चुना है. इस कदम से ट्रायल रन और अन्य तकनीकी परीक्षणों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा. सूत्रों के अनुसार, सात जुलाई को पटना मेट्रो और पुणे मेट्रो के बीच तीन कोच किराये पर लेने का समझौता हुआ है.

Image 164

इस दिन तक पहुंचेंगे पटना…

वहीं, तीन साल के लिए पटना मेट्रो को 28 करोड़ रुपये किराया देना होगा. तीन कोच पुणे से रवाना हो चुके हैं. 22 से 25 जुलाई के बीच पटना पहुंचने की संभावना है. तीनों कोचों को 70-70 चक्कों वाले ट्रेलर पर लादकर लाया जा रहा है. ताकि कोच को किसी तरह की क्षति न हो. ट्रेलर की अधिकतम रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा तय की गई है. अनुमान है कि, पटना तक पहुंचने में कम से कम 18 दिन लगेंगे. जहां-जहां से ट्रेलर गुजरेंगे, वहां स्थानीय प्रशासन से सड़क क्लीयरेंस कराई जा रही है. पटना मेट्रो प्रबंधन का मानना है कि, लोगों की सुविधा के लिए यह पहल की गई है.

Image 165

Also Read: दुर्गापूजा-दिवाली पर बिहार आने वाले हो जाएं टेंशन फ्री, इन राज्यों से बेहद आसानी से पहुंच सकेंगे अपने घर, ऐसी है व्यवस्था…

Previous article Bihar News: पूर्णिया में महिला थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, दुष्कर्म मामले में DIG ने लिया एक्शन
Next article TMKOC: जेठालाल-बबिता की गैरमौजूदगी के बावजूद शो के नंबर 1 रहने पर बोले असित मोदी, कहा- क्लाइमेक्स तक पहुंचने…
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel