[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment TMKOC: जेठालाल-बबिता की गैरमौजूदगी के बावजूद शो के नंबर 1 रहने पर बोले असित मोदी, कहा- क्लाइमेक्स तक पहुंचने…

TMKOC: जेठालाल-बबिता की गैरमौजूदगी के बावजूद शो के नंबर 1 रहने पर बोले असित मोदी, कहा- क्लाइमेक्स तक पहुंचने…

0
TMKOC: जेठालाल-बबिता की गैरमौजूदगी के बावजूद शो के नंबर 1 रहने पर बोले असित मोदी, कहा- क्लाइमेक्स तक पहुंचने…
Asit Kumar Modi on stars leaving Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah बीते 17 सालों से दर्शकों का दिल जीत रहा है, और आज भी यह सिटकॉम टीआरपी चार्ट्स में टॉप पर बना हुआ है. हाल ही में जब जेठालाल (दिलीप जोशी) और बबिता जी (मुनमुन दत्ता) शो से कुछ समय के लिए गायब रहे, तब भी इसका प्रदर्शन कम नहीं हुआ. इसकी वजह बना शो का नया “भूतनी ट्रैक”, जिसने दर्शकों को बांधे रखा. इस एपिसोड में पोपटलाल की भूतनी चकोरी से शादी होते-होते भी बची. हालांकि, कुल माकर इस ट्रैक ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. अब इसपर असित कुमार मोदी ने खुलकर बात की है.

ओटीटी के दौर में भी टीवी पर टॉप पर कैसे?

असित कुमार मोदी, शो के निर्माता और क्रिएटर ने इस पर बात करते हुए कहा, “शो को प्रासंगिक बनाए रखना मुश्किल होता जा रहा है, खासकर ओटीटी और डिजिटल क्रांति के इस युग में. लेकिन दर्शकों ने जो प्यार और भरोसा हमें दिया है, वही हमारी सबसे बड़ी ताकत है.”

उन्होंने यह भी बताया कि लोगों को हंसाना आसान नहीं रहा, क्योंकि समाज में तनाव और नकारात्मकता बढ़ी है. वह बोले, “इन सबके बीच अगर हम किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकें, तो यही सबसे बड़ी उपलब्धि है.”

सोशल मीडिया और फैंस की प्रतिक्रियाएं

असित कुमार मोदी ने फैंस की फीडबैक को भी काफी गंभीरता से लेने की बात कही. उन्होंने कहा, “मैं फैंस की चिंताओं को सकारात्मक रूप में लेता हूं. हम बदलाव करते हैं लेकिन हर सुझाव लागू करना संभव नहीं होता. कुछ एपिसोड कभी-कभी खींचे हुए लग सकते हैं, लेकिन क्लाइमेक्स तक पहुंचने में वक्त लगता है. कुछ लोग आलोचना करते हैं, लेकिन मैं केवल पॉजिटिव ऊर्जा पर ध्यान देता हूं.”

यह भी पढ़े: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘पोपटलाल की शादी के लिए दयाबेन का होना…’, असित मोदी का 17 साल बाद बड़ा खुलासा

Previous article Photos: पटना मेट्रो की आ गई पहली तस्वीर, जल्द होगा इंतजार खत्म, इस दिन तक पहुंचेगी…
Next article Bhojpuri: यश कुमार की नई फिल्म के ट्रेलर रिलीज, ‘करिया मरद गोर मेहरारू’ ने यूट्यूब पर मचाई हलचल
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel