[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना जू में आने वाले हैं तीन नए मेहमान, बच्चों के साथ घूमने की कर लें तैयारी, मैसूर से आ रहा है जिराफ

पटना जू में आने वाले हैं तीन नए मेहमान, बच्चों के साथ घूमने की कर लें तैयारी, मैसूर से आ रहा है जिराफ

0
पटना जू में आने वाले हैं तीन नए मेहमान, बच्चों के साथ घूमने की कर लें तैयारी, मैसूर से आ रहा है जिराफ
पटना जू की फाइल फोटो

Patna Zoo: पटना जू में जल्द ही वन्यजीवों की संख्या बढ़ने वाली है. जुलाई के अंत तक कर्नाटक के शिवमोगा जू से दो नर गौर (भारतीय बाइसन) पटना लाए जाएंगे. इसके लिए चिड़ियाघर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके अलावा मैसूर जू से एक नर जिराफ भी पटना आएगा. यह पूरी प्रक्रिया एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत होगी.

सेंट्रल जू अथॉरिटी से मिल चुकी है मंजूरी

पटना जू के प्रस्ताव को सेंट्रल जू अथॉरिटी पहले ही मंजूरी दे चुकी है. फिलहाल पटना जू में केवल दो मादा गौर हैं. ऐसे में दो नर गौर आने के बाद इनके प्रजनन (ब्रीडिंग) की संभावना बढ़ेगी. इससे भविष्य में गौर की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी.

देश की पहली गौर सफारी से आएंगे गौर

दोनों नर गौर कर्नाटक के शिवमोगा जू से लाए जाएंगे. शिवमोगा जू को देश की पहली विशेष ‘गौर सफारी’ के रूप में विकसित किया गया है. यहां मैसूर जू से लाए गए भारतीय गौर रखे जाते हैं. इन्हीं में से दो नर गौर पटना भेजे जाएंगे.

पिछले साल दो गौर की हो चुकी है मौत

पटना जू ने हाल के वर्षों में दो गौर खोए हैं. जून 2025 में एक मादा गौर की संक्रमण के कारण मौत हो गई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में थिलेरियोसिस संक्रमण को मौत की वजह बताया गया था. इलाज करीब 20 दिनों तक चला, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

इससे पहले मार्च 2025 में नर गौर ‘भैरवा’ की भी मौत हो गई थी. वह कई दिनों से बीमार था और उसने खाना भी छोड़ दिया था. शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सेप्टीसीमिया और मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर को मौत का कारण माना गया था.

मैसूर जू से आएगा नर जिराफ

पटना जू में एक नर जिराफ भी लाया जाएगा. इसके लिए पहले कोलकाता जू से संपर्क किया गया था, लेकिन वहां से सकारात्मक जवाब नहीं मिला. इसके बाद मैसूर जू के साथ प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जिराफ की नई ब्लड लाइन पर रहेगा फोकस

नर जिराफ लाने का उद्देश्य जिराफ की ब्लड लाइन बदलना और ब्रीडिंग को बढ़ावा देना है. इससे स्वस्थ प्रजनन की संभावना बढ़ेगी. अगर भविष्य में मैसूर जू की ओर से मांग की जाती है, तो पटना जू अपनी तीन साल की मादा जिराफ को एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत वहां भेज सकता है.

फिलहाल एक ही वयस्क मादा जिराफ

अभी पटना जू में केवल एक वयस्क मादा जिराफ मौजूद है. ऐसे में नए नर जिराफ के आने से जिराफ संरक्षण और प्रजनन कार्यक्रम को नई गति मिलने की उम्मीद है. साथ ही गौर और जिराफ दोनों प्रजातियों के संरक्षण की दिशा में पटना जू का यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Also Read: बिहार में बनेगी लिथियम-आयन बैटरी, इस जिले में लगेगा प्लांट, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

Previous article पटना जंक्शन समेत इतने स्टेशनों पर होगी ड्रोन की नजर, नई डिजाइन वाली चलेंगी ट्रेनें, जानिए पूरी फैसिलिटी
Next article घरेलू विवाद से परेशान विवाहिता ने खाया जहर, गंभीर हालत में मायागंज रेफर
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel