[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना वीमेंस कॉलेज : स्टूडेंट काउंसिल चुनाव के लिए 18 छात्राओं ने किया नामांकन

पटना वीमेंस कॉलेज : स्टूडेंट काउंसिल चुनाव के लिए 18 छात्राओं ने किया नामांकन

0
पटना वीमेंस कॉलेज : स्टूडेंट काउंसिल चुनाव के लिए 18 छात्राओं ने किया नामांकन

– फोटो है

-आज छात्राएं करेंगी कैंपेनिंग

-16 मार्च को होगी वोटिंग

संवाददाता, पटना

पटना वीमेंस कॉलेज में स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन की सरगर्मी तेज हो गयी है. इसके लिए विभिन्न पदों के लिए 18 छात्राओं का चयन नामांकन के लिए किया गया. शुक्रवार को कुल 21 छात्राओं का इंटरव्यू लिया गया, जिनमें से 18 छात्राओं ने सभी निर्धारित मापदंडों को पूरा करते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. चुनाव प्रक्रिया की पूरी जिम्मेदारी पॉलिटिकल साइंस विभाग को सौंपी गयी है. विभाग की एचओडी डॉ विनिता प्रियदर्शी ने बताया कि छात्राओं की काउंसलिंग और नामांकन की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई, जिसके बाद दोपहर 12 से 3 बजे तक नामांकन पत्र भरे गये. शाम चार बजे फाइनल लिस्ट जारी कर दी गयी. नामांकन और काउंसेलिंग की पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इस दौरान प्रभारी प्राचार्या डॉ सेलिन क्रास्टा एसी, साइकोलॉजी विभाग की डॉ नुपूर सिन्हा, हिंदी विभाग की मंजुला सुशीला, हिस्ट्री विभाग की डॉ प्रियंका और कल्चरल को-ऑर्डिनेटर एनाक्षी डे विश्वास सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं.

16 मार्च को होगा मतदान और परिणाम की घोषणा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 14 मार्च को सभी उम्मीदवार छात्राएं कैंपस में अपने एजेंडे का प्रचार-प्रसार करेंगी. 15 मार्च को विश्राम का दिन रहेगा, वहीं 16 मार्च को मतदान कराया जायेगा और इसी दिन परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी.

इन पांच मुख्य पदों के लिए हो रहा है मुकाबला

कॉलेज में मुख्य रूप से पांच पदों—प्रीमियर, जनरल सेक्रेटरी, कल्चरल सेक्रेटरी, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी और एनवायर्नमेंट एंड डिसिप्लिन सेक्रेटरी के लिए चुनाव होता है. नियम के अनुसार, इन पदों पर दूसरे स्थान (सेकंड हाईएस्ट वोट) पर रहने वाली छात्राओं को क्रमशः वाइस प्रीमियर, जॉइंट जनरल सेक्रेटरी, जॉइंट कल्चरल सेक्रेटरी, जॉइंट स्पोर्ट्स सेक्रेटरी और जॉइंट इन्वायरमेंट एंड डिसिप्लिन सेक्रेटरी के रूप में चयनित किया जाता है. इसके अतिरिक्त प्रिंसिपल नॉमिनी के तौर पर भी दो छात्राओं का चयन होता है.

मैदान में उतरीं ये उम्मीदवार छात्राएं

प्रीमियर: अलिबा नदीम, समीक्षा राज, मोनालिसा, सिम्मी सिंह, आयुषी आर्या.

जेनरल सेक्रेटरी : सोनल कुमारी, वैष्णवी श्रीवास्तव, सान्या सिन्हा, आयशा अरा, अनुष्का रॉय.

कल्चरल सेक्रेटरी: यशिका राज, मुस्कान शर्मा, अंजलि गुप्ता.

स्पोर्ट्स सेक्रेटरी: ऋचा कुमारी, खुशी कुमारी.

इन्वायरमेंट एंड डिसिप्लिन सेक्रेटरी: स्वाति प्रिया, वागिशा वरियार, रुपाली सिंह.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel