[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के 33 प्रतिभागियों के बीच आरसेटी का ड्रेस वितरित

मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के 33 प्रतिभागियों के बीच आरसेटी का ड्रेस वितरित

0
मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के 33 प्रतिभागियों के बीच आरसेटी का ड्रेस वितरित

कटोरिया. आनंदपुर थाना अंतर्गत कड़वामारण गांव स्थित ज्ञान भवन परिसर में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बाराहाट की ओर से संचालित दस दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर के 7वें दिन शुक्रवार को सभी 33 प्रतिभागियों को प्रबंधक मिथुन कुमार के हाथों आरसेटी का ड्रेस वितरण किया गया. दलित मुक्ति मिशन के निदेशक महेंद्र कुमार रौशन ने आरसेटी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में पलायन एक बड़ी समस्या है. जानकारी के अभाव में लोग अपना स्वरोजगार नहीं कर पाते हैं, जबकि रोजगार-स्वरोजगार की अनगिनत योजना सरकार द्वारा चलायी जा रही है, किन्तु योजना का लाभ न के बराबर ले रहे हैं. यहां लोगों के पास अपना जमीन भी है, किन्तु कारण जो भी हो व्यवसायिक खेती नहीं कर पा रहे हैं. जिससे उनकी आय में वृद्धि नहीं हो रही. इन परिस्थितियों को देखते हुए दलित-आदिवासी महिलाओं का सहकारी समिति बनायी गयी है, उसी समिति के प्रयास से यह प्रशिक्षण समिति से जुड़े लोगों को मिल रहा है. इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक संजीव कुमार माथुर, प्रशिक्षण आयोजक एवं दलित मुक्ति मिशन के संस्थापक सह निदेशक महेंद्र कुमार रौशन, चांदन प्रखंड दलित (अनुसूचित जाति-जन जाति) महिला विकास बहुउद्देश्यीय स्वावलंबी सहकारी समिति के मुख्य कार्यपालक सुनीता देवी आदि उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel