[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना वालों को मिलेगी बड़ी राहत, ट्रांसफॉर्मर जलने पर 1-2 घंटे के अंदर ही होगी बिजली आपूर्ति, मिलेगा ट्रॉली माउंटेड सिस्टम

पटना वालों को मिलेगी बड़ी राहत, ट्रांसफॉर्मर जलने पर 1-2 घंटे के अंदर ही होगी बिजली आपूर्ति, मिलेगा ट्रॉली माउंटेड सिस्टम

0
पटना वालों को मिलेगी बड़ी राहत, ट्रांसफॉर्मर जलने पर 1-2 घंटे के अंदर ही होगी बिजली आपूर्ति, मिलेगा ट्रॉली माउंटेड सिस्टम
सांकेतिक तस्वीर

पटना से अनुपम कुमार की रिपोर्ट
Patna News:
पटना शहरी क्षेत्र में अब ट्रांसफॉर्मर जलने या खराब होने की स्थिति में बिजली उपभोक्ताओं को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. नई व्यवस्था के तहत एक से दो घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकेगी, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी.

ट्रॉली माउंटेड ट्रांसफॉर्मर से तेज होगी बिजली बहाली

पेसू को 315 केवीए क्षमता का ट्रॉली माउंटेड ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया है. यह सिस्टम एचआरसी फ्यूज युक्त हाई वोल्टेज एलबीएस (लोड ब्रेक स्विच) पैनल और 630 एम्पियर क्षमता के वितरण एमसीसीबी से लैस है, जिससे आपात स्थिति में तुरंत बिजली बहाल की जा सकेगी.

आपात स्थिति में तुरंत सप्लाई बहाल

इस तकनीक के माध्यम से वितरण ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी. इससे लंबे समय तक बिजली बाधित रहने की समस्या समाप्त होगी और उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी.

न्यू कैपिटल डिविजन को मिला पहला ट्रांसफॉर्मर

प्रारंभिक चरण में यह ट्रॉली माउंटेड ट्रांसफॉर्मर न्यू कैपिटल विद्युत आपूर्ति प्रमंडल को दिया गया है. इससे इस क्षेत्र में आपातकालीन बिजली बहाली की प्रक्रिया और अधिक तेज हो जाएगी.

सभी डिविजनों को मिलेगा सिस्टम

पेसू के शेष 12 विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों को भी जल्द ही ट्रॉली माउंटेड ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराए जाएंगे. इससे पूरे पटना शहर में बिजली आपूर्ति बहाली का समय काफी कम हो जाएगा और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिलेगी.

ALSO READ: PMCH में नई MRI सुविधा शुरू नहीं, उद्घाटन के 3 दिन बाद भी मशीनें बंद, टेक्निशियन की कमी से सेवा ठप

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel