[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए एक लाख करोड़ का मेगा लोन, 5000 करोड़ पर्यटन में होगा इंवेस्ट

बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए एक लाख करोड़ का मेगा लोन, 5000 करोड़ पर्यटन में होगा इंवेस्ट

0
बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए एक लाख करोड़ का मेगा लोन, 5000 करोड़ पर्यटन में होगा इंवेस्ट
ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप (सांकेतिक तस्वीर)

Greenfield Satellite Township: बिहार के शहरी विकास और बुनियादी ढांचे को पूरी तरह बदलने के लिए राज्य सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा नीतिगत कदम उठाया है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य में अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास के लिए हुडको के साथ एमओयू साइन करने की मंजूरी दे दी है. यह फैसला बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया है.

कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला

इस संबंध में जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने दी. कैबिनेट की बैठक में 47 एजेंडों को मंजूरी दी गई है. इस फैसले के तहत बिहार सरकार हुडको (HUDCO – Housing and Urban Development Corporation Ltd.) से एक लाख करोड़ रुपये का लोन लेगी.

इस फैसले से टाउनशिप क्षेत्रों में फाइनेंशियल मैनेजमेंट मजबूत होगा, जिससे सुनियोजित इंफ्रास्ट्रक्चर और वर्ल्ड लेवल की मॉडर्न सुविधाओं का निर्माण किया जा सकेगा. इससे न केवल बड़े पैमाने पर निजी निवेश आकर्षित होगा, बल्कि रोजगार सृजन के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों का भी विकास होगा.

पर्यटन के क्षेत्र में 5000 करोड़ होंगे इंवेस्ट

राज्य में 5000 करोड़ रुपये के निवेश से पर्यटन का चेहरा बदलेगा. यह मंजूरी कैबिनेट की बैठक में दी गई. योजना के तहत पर्यटन स्थलों पर स्मार्ट टॉयलेट, वाई-फाई जोन, वाटर एटीएम, स्मार्ट पार्किंग, बेहतर सड़क और कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं विकसित की जायेंगी. इससे पर्यटकों का अनुभव बेहतर होगा और उनके ठहरने की अवधि भी बढ़ेगी.

तारापुर में पर्यटकीय सुविधाएं विकसित करेगा ईशा फाउंडेशन

साथ ही कैबिनेट ने मुंगेर जिला के अंतर्गत तारापुर में सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटकीय सुविधाएं विकसित करने की मंजूरी दी है. इसके लिए यहां के गाजीपुर मौजा में 15 एकड़ एक डिसमिल जमीन को तमिलनाडु के कोयंबटूर के वेल्लियांगिरी फुटहील स्थित ईशा फाउंडेशन को 99 साल के लिए लीज पर देने का निर्णय लिया गया है.

इसके अलावा बोधगया में थाना संख्या 359 में बिहार सरकार के स्वामित्व की 34 डिसमिल भूमि को नामग्याल तांत्रिक कॉलेज को 50 सालों के लिए लीज पर देने की स्वीकृति भी कैबिनेट ने दे दी है. यह संस्थान परम पावन दलाई लामा की निजी मॉनेस्ट्री है.

Also Read: भरत तिवारी के मां-पिता से अंधेरे में मिले एसपी राज, परिजन बोले- इस बार धोखा नहीं मिलना चाहिए

Previous article स्कूल में खुलेगा इमरजेंसी का चैप्टर, NCERT 9वीं की किताब में पूरी कहानी
Next article पटना वालों को मिलेगी बड़ी राहत, ट्रांसफॉर्मर जलने पर 1-2 घंटे के अंदर ही होगी बिजली आपूर्ति, मिलेगा ट्रॉली माउंटेड सिस्टम
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel