[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Vande Bharat: पटना टू गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल जारी, जानिए किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी

Vande Bharat: पटना टू गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल जारी, जानिए किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी

0
Vande Bharat: पटना टू गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल जारी, जानिए किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी
Vande Bharat Express

Vande Bharat: पूर्वी भारत के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात तैयार है. बहुप्रतीक्षित पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 20 जून से अपने पहले सफर पर रवाना होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाटलिपुत्र जंक्शन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसके परिचालन की औपचारिक शुरुआत करेंगे. रेलवे बोर्ड के निर्देश पर इस ट्रेन को नियमित रूप से पाटलिपुत्र से चलाने की तैयारियां जोरों पर हैं.

इस हाईस्पीड ट्रेन को सप्ताह में छह दिन चलाया जाएगा, जबकि शनिवार को इसके मेंटेनेंस का कार्य होगा. ट्रेन का रैक पहले ही गोरखपुर रेलवे यार्ड में पहुंच चुका है और आने वाले 1-2 दिनों में इसका ट्रायल रन प्रस्तावित है. ट्रायल के सफल होने के बाद ट्रेन नियमित रूप से परिचालित की जाएगी.

सात घंटे के सफर में इन 5 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

वर्तमान प्रस्ताव के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 6:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:30 बजे पाटलिपुत्र जंक्शन पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन दोपहर 2:25 बजे पाटलिपुत्र से रवाना होकर रात 9:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. सफर के दौरान यह ट्रेन मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज और कप्तानगंज स्टेशनों पर रुकेगी. कुल यात्रा समय लगभग सात घंटे का होगा, जो इस रूट के यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी.

वंदे भारत एक्सप्रेस में होंगे कुल 8 कोच

इस वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल आठ कोच होंगे, जिनमें एक एग्जीक्यूटिव क्लास और सात चेयर कार श्रेणी के कोच शामिल हैं. अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस यह ट्रेन यात्रियों को एक आरामदायक, सुरक्षित और तेज सफर का अनुभव देगी. इसमें जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली, स्वचालित दरवाजे, बायो-वैक्यूम शौचालय और आरामदायक सीटें प्रमुख आकर्षण हैं.

इस ट्रेन के शुरू होने से न सिर्फ पाटलिपुत्र और गोरखपुर के बीच संपर्क बेहतर होगा, बल्कि उत्तरी बिहार के कई प्रमुख शहरों जैसे मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और बेतिया के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा.

जल्द आएगी किराए की विस्तृत जानकारी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस ट्रेन के समय-सारणी और किराए की विस्तृत जानकारी आगामी मंगलवार तक जारी कर दी जाएगी. वंदे भारत की शुरुआत से इस रूट पर यात्रीभार घटेगा और यात्रा का अनुभव भी आधुनिक होगा. यात्रियों में इस ट्रेन को लेकर खासा उत्साह है और इसकी शुरूआत से बिहार-यूपी के बीच रेल सफर का एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है.

Also Read: बिहार पुलिस का ‘दबंग चेहरा’, जिसके एक्शन से थर्राते हैं अपराधी! जानिए कौन हैं पटना के नए सिटी SP भानु प्रताप सिंह

Previous article G7 समिट बीच में छोड़ निकले डोनाल्ड ट्रंप, क्या ईरान में आने वाली है तबाही!
Next article BORDER 2 की शूटिंग में आई बड़ी रुकावट, लेकिन Sunny Deol ने डटकर किया सामना
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel