[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood BORDER 2 की शूटिंग में आई बड़ी रुकावट, लेकिन Sunny Deol ने डटकर किया सामना

BORDER 2 की शूटिंग में आई बड़ी रुकावट, लेकिन Sunny Deol ने डटकर किया सामना

0
BORDER 2 की शूटिंग में आई बड़ी रुकावट, लेकिन Sunny Deol ने डटकर किया सामना
Border 2 Update

BORDER 2: सनी देओल एक बार फिर अपने आइकॉनिक देशभक्ति अवतार में लौटने को तैयार हैं, और इस बार फिल्म है ‘बॉर्डर 2’. 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर के इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल की शूटिंग जोर-शोर से जारी है. सनी पाजी कुछ दिन पहले शूटिंग से छोटे ब्रेक पर गए थे, लेकिन अब वो फिर लौट आए हैं और शूटिंग में जुट गए हैं.

हाल ही में देहरादून की पहाड़ियों में फिल्म के सेट से सनी देओल ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो बारिश के बीच चाय की चुस्कियों के साथ “बॉर्डर 2” की शूटिंग एन्जॉय कर रहे हैं. उन्होंने लिखा, “शूटिंग शुरू, और उसके साथ ही बारिश भी!” इस वीडियो में साफ नजर आता है कि सेट भव्य और बड़ा है और टीम पूरी तैयारी के साथ जुटी हुई है.

हालांकि, बारिश के कारण शूटिंग में थोड़ी रुकावट जरूर आई, लेकिन सनी पाजी के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी. सनी देओल टेंट में बैठकर पूरी टीम के साथ मौसम का आनंद लेते दिखे. वहीं, एक लीक हुई तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.

इस फिल्म में सनी देओल के साथ नए चेहरों की भी एंट्री हुई है. सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने फादर्स डे के दिन अपना शूटिंग शेड्यूल शुरू किया था. साथ ही दिलजीत दोसांझ भी 10 जून से फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: Kannappa First Review: कन्नप्पा का पहला रिव्यू आया सामने, इस साउथ सुपरस्टार ने देखी फिल्म, जानें फ्लॉप हुई या हिट

Previous article Vande Bharat: पटना टू गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल जारी, जानिए किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी
Next article IBPS Revised Exam Calendar 2025: बैंक भर्ती परीक्षा की डेट्स में बदलाव, यहां देखें डिटेल्स
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel