[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना सहयोग शिविर में आवेदनों को मिला रेफरल नंबर, अब घर बैठे जान सकेंगे स्टेट्स

पटना सहयोग शिविर में आवेदनों को मिला रेफरल नंबर, अब घर बैठे जान सकेंगे स्टेट्स

0

Patna News: (प्रमोद झा की रिपोर्ट)
पटना नगर निगम द्वारा आयोजित सहयोग शिविर में नागरिकों की समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए जा रहे हैं. लोगों की शिकायतों और जरूरतों को दर्ज कर तत्काल समाधान की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

प्रत्येक आवेदन पर मिल रहा रेफरल नंबर

शिविर में आवेदन प्राप्त होते ही आवेदकों को एक रेफरल नंबर दिया जा रहा है. इस नंबर के माध्यम से लोग अपने आवेदन की स्थिति आसानी से ट्रैक कर सकते हैं और यह जान सकते हैं कि उनकी समस्या पर क्या कार्रवाई की जा रही है.

ऑनलाइन स्टेटस ट्रैकिंग की सुविधा

रेफरल नंबर की सहायता से आवेदक अपने आवेदन की अद्यतन स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके अलावा वे अगले सहयोग शिविर में पहुंचकर भी अपने आवेदन की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

नगर निगम सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें

पटना नगर निगम के सहयोग शिविर में जलापूर्ति, जल जमाव, कचरा उठाव, होल्डिंग टैक्स निर्धारण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं. सभी आवेदनों को सहयोग पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है.

कुल 279 आवेदन हुए दर्ज

जानकारी के अनुसार शिविर में कुल 279 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें से 161 आवेदन विभिन्न नागरिक समस्याओं से संबंधित थे, जिन्हें प्रमुखता से दर्ज किया गया है.

77 मामलों का मौके पर निपटारा

शिविर के दौरान 77 मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया. अधिकारियों ने अन्य मामलों की सुनवाई कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है.

जनसुनवाई के माध्यम से त्वरित समाधान पर जोर

शिविर में मौजूद अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर उन्हें त्वरित समाधान का भरोसा दिया. साथ ही कहा गया कि सहयोग शिविर का उद्देश्य जनता की शिकायतों का समय पर और पारदर्शी तरीके से निपटारा करना है.

ALSO READ: सीएम सम्राट चौधरी की फुलवारी शरीफ को बड़ी सौगात, 71 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel