[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना जैन समाज के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र शुरू, छह माह के कोर्स पर मिलेगा प्रमाणपत्र और प्रोत्साहन राशि

जैन समाज के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र शुरू, छह माह के कोर्स पर मिलेगा प्रमाणपत्र और प्रोत्साहन राशि

0
जैन समाज के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र शुरू, छह माह के कोर्स पर मिलेगा प्रमाणपत्र और प्रोत्साहन राशि
सांकेतिक तस्वीर

Patna News: (संवाददाता, पटना) बिहार सरकार के अल्पसंख्यक आयोग की योजना के तहत पटना के श्री दादाबाड़ी में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की जा रही है. यह योजना विशेष रूप से जैन समाज की महिलाओं और पुरुषों के लिए शुरू की गई है. 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक लोग अपना नाम दर्ज करा सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए खुशबू कोठारी से संपर्क किया जा सकता है.

अल्पसंख्यक आयोग योजना के तहत जैन और सिख समाज के 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को मिलेगा लाभ, पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

जैन संघ, पटना के प्रदीप जैन ने बताया कि बिहार सरकार के अल्पसंख्यक आयोग द्वारा संचालित यह योजना पूरे बिहार में लागू है. इसका लाभ केवल जैन एवं सिख समाज के लोगों को मिलेगा. योजना के तहत प्रतिभागियों को कंप्यूटर का पूर्ण प्रशिक्षण दिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि छह माह का कोर्स पूरा करने और परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा. साथ ही उनके बैंक खाते में दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी.

प्रदीप जैन ने कहा कि योजना के सफल संचालन के लिए जैन समाज को 25 से 30 लोगों का समूह तैयार कर प्रशिक्षण स्थल का चयन करना होगा. उन्होंने समाज के अधिक से अधिक लोगों से इस योजना से जुड़कर लाभ उठाने की अपील की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel