[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information UGC NET 2026 आवेदन में Aadhaar जरूरी? NTA ने NRI छात्रों का कंफ्यूजन किया दूर

UGC NET 2026 आवेदन में Aadhaar जरूरी? NTA ने NRI छात्रों का कंफ्यूजन किया दूर

0
UGC NET 2026 आवेदन में Aadhaar जरूरी? NTA ने NRI छात्रों का कंफ्यूजन किया दूर
अप्लाई करते हुए एक लड़की की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

UGC NET 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने के प्रोसेस को लेकर सोशल मीडिया पर अब सवाल उठ रहे हैं. एक NRI यूजर ने आवेदन प्रोसेस पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यूजीसी नेट के लिए अप्लाई करने के लिए DigiLocker वेरिफिकेशन करना पड़ता है. DigiLocker केवल आधार एक्सेप्ट करता है. ऐसे में NRI छात्र, जिनके पास आधार नहीं होता, वे अप्लाई नहीं कर पा रहे हैं.

NRI यूजर ने की सोशल मीडिया पर शिकायत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर ने लिखा कि NTA ने UGC NET आवेदन के लिए DigiLocker को अनिवार्य बना दिया है. लेकिन DigiLocker केवल Aadhaar आधारित वेरिफिकेशन एक्सेप्ट करता है. ऐसे में जिन विदेशी या NRI छात्रों के पास Aadhaar नहीं है, वे आवेदन प्रक्रिया से बाहर हो रहे हैं.

NTA ने क्या जवाब दिया?

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद NTA ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से इस पर प्रतिक्रिया दी. एजेंसी ने कहा कि आवेदन प्रक्रिया Aadhaar पर निर्भर नहीं है और उम्मीदवार अन्य आईडी प्रूफ जैसे कि पैन और ड्राइविंग लाइसेंस के जरिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यही नहीं NTA ने पूरा प्रोसेस भी बताया.

NTA के अनुसार, उम्मीदवार “Sign Up” ऑप्शन पर क्लिक कर मोबाइल नंबर और OTP वेरिफिकेशन के बाद Identity Type चुन सकते हैं. इसमें Aadhaar के अलावा PAN Card और Driving License का ऑप्शन भी उपलब्ध है.

बिना Aadhar यूजीसी नेट के लिए अप्लाई करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

  • Sign Up पर क्लिक करें
  • मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरिफिकेशन करें
  • Identity Type में Aadhaar, PAN या Driving License चुनें
  • नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर और अन्य जानकारी भरें
  • Verify पर क्लिक कर आगे बढ़ें

क्या था छात्रों का कन्फ्यूजन?

दरअसल, कई उम्मीदवारों को लग रहा था कि DigiLocker के जरिए वेरिफिकेशन के लिए Aadhaar जरूरी है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर कई छात्रों ने आवेदन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए.

हालांकि NTA ने साफ किया कि उम्मीदवार किसी भी उपलब्ध वैलिड पहचान पत्र का इस्तेमाल कर आवेदन कर सकते हैं. एजेंसी के इस स्पष्टीकरण के बाद Aadhaar को लेकर चल रहा भ्रम काफी हद तक दूर हो गया है.

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2026: एग्जाम से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस, ड्रेस कोड से लेकर डॉक्यूमेंट तक जानें सब

Previous article जैन समाज के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र शुरू, छह माह के कोर्स पर मिलेगा प्रमाणपत्र और प्रोत्साहन राशि
Next article Bhagalpur. स्थानांतरित सभी 44 पुलिस पदाधिकारियों ने अपने कार्यस्थल पर दिया योगदान
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel