[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना दानापुर बुडको के एमडी व एसडीओ ने नाला निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, दिया अहम निर्देश

दानापुर बुडको के एमडी व एसडीओ ने नाला निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, दिया अहम निर्देश

0
दानापुर बुडको के एमडी व एसडीओ ने नाला निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, दिया अहम निर्देश
नाला निर्माण कार्य का किया निरीक्षण करते एमडी व एसडीओ

Patna News:(संजय कुमार की रिपोर्ट) दानापुर नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत दिलाने को लेकर बुधवार को बुडको के एमडी अनिमेष पराशर और एसडीओ अनिरुद्ध पांडेय ने विभिन्न इलाकों में चल रहे नाला निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित संवेदकों को मानसून से पहले हर हाल में कार्य पूरा करने का सख्त निर्देश दिया.

अधिकारियों ने रूपसपुर, हरिदासपुर, कोथावां, घुड़दौड़ रोड, पाया संख्या 249 और 242, बाजार समिति समेत कई इलाकों का दौरा कर नाला निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. कई जगहों पर कार्य अधूरा पाए जाने पर निर्माण एजेंसियों को फटकार लगाई गई.

नाला निर्माण पूरा नहीं होने से हो रही परेशानी

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि समय पर नाला निर्माण पूरा नहीं होने पर बारिश के दौरान जल निकासी बाधित होगी और शहर में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है. कई इलाकों में नाले अधूरे रहने से लोगों की चिंता बढ़ गई है. स्थानीय लोगों के अनुसार बुडको, मेट्रो परियोजना और नगर परिषद के बीच समन्वय की कमी के कारण निर्माण कार्यों में देरी हो रही है. इससे मानसून में परेशानी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

मंत्री ने भी लिया था जायजा

हाल ही में मंत्री राम कृपाल यादव ने जलजमाव की समस्या को लेकर समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे. बावजूद इसके निर्माण कार्यों की रफ्तार धीमी बनी हुई है.

निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के ईओ सह प्रशासक पंकज कुमार, नगर प्रबंधक अमरेंद्र कुमार, कनीय अभियंता दिवाकर कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Also Read: बिहार के 120 स्कूलों में होगी मिड डे मील की जांच, बच्चों के खाने के सैंपल लेकर परखी जाएगी गुणवत्ता

Previous article बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पांच लोग घायल
Next article सीतामढ़ी से पटना का सफर हुआ आसान, दो और स्टेशनों पर रुकेगी मेमू इंटरसिटी ट्रेन, देखें नाम
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel