[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पांच लोग घायल

बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पांच लोग घायल

0
बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पांच लोग घायल

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

Banka News : अमरपुर थाना क्षेत्र के सुरिहारी गांव में मंगलवार देर रात बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए.

घायलों में पहले पक्ष के टुनटुन यादव, किशोरी यादव और मनीष यादव शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से सिकंदर यादव और बबलु यादव घायल हुए हैं.

गंभीर हालत में एक घायल भागलपुर रेफर

सभी घायलों का प्राथमिक उपचार अमरपुर रेफरल अस्पताल में चिकित्सक दिवाकर सिंह द्वारा किया गया.इलाज के दौरान किशोरी यादव की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.

दोनों पक्षों ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप

अस्पताल में इलाजरत टुनटुन यादव ने बताया कि उनकी बच्चियां बकरी चराने गई थीं, जहां सिकंदर यादव ने उनकी बच्ची के साथ मारपीट की. सूचना मिलने पर जब वे पूछताछ करने सिकंदर यादव के घर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया.उन्होंने आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटकर घायल कर दिया गया.वहीं दूसरे पक्ष के घायल सिकंदर यादव ने आरोप लगाया कि टुनटुन यादव की बच्चियों ने जबरन उनके घर के पास बकरी बांध दी थी. विरोध करने पर टुनटुन यादव और उनके परिजनों ने हमला कर उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को घायल कर दिया.

दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन

घटना के बाद दोनों पक्षों ने अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel