[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा मौत मामले में मनीष रंजन को नहीं मिली बेल, जमानत याचिका खारिज

पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा मौत मामले में मनीष रंजन को नहीं मिली बेल, जमानत याचिका खारिज

0
पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा मौत मामले में मनीष रंजन को नहीं मिली बेल, जमानत याचिका खारिज
शंभू गर्ल्स हॉस्टल और मनीष रंजन की तस्वीर

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में शंभू गर्ल्स हॉस्टल बिल्डिंग के मालिक मनीष रंजन को राहत नहीं मिली है. अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. एडीजे-6 की अदालत ने पहले इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था. सोमवार को कोर्ट ने खुली अदालत में फैसला सुनाते हुए बेल अर्जी खारिज कर दी.

वकील ने दी जानकारी

पीड़ित पक्ष के वकील एस.के. पांडेय ने बताया कि फैसले का ऐलान ओपन कोर्ट में किया गया है. उन्होंने कहा कि अभी जजमेंट की कॉपी हाथ में नहीं आई है. कॉपी मिलने के बाद ही फैसले की पूरी जानकारी दी जा सकेगी.

दो दिन चली थी लंबी सुनवाई

बताया जा रहा है कि बेउर जेल में बंद मनीष रंजन की जमानत याचिका पर लगातार दो दिन तक सुनवाई हुई थी. सुनवाई के दौरान स्पेशल पीपी सुरेश चंद्र प्रसाद और पीड़ित पक्ष के वकील एसके पांडेय ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा था. करीब चार घंटे तक बहस चली. इसमें से लगभग दो घंटे की सुनवाई जज के चेंबर में हुई.

पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

सुनवाई के दौरान पीड़िता की मां ने भी जांच एजेंसियों पर सवाल उठाए थे. उन्होंने आरोप लगाया था कि CBI और SIT इस मामले में लीपापोती कर रही हैं. परिवार का कहना था कि मनीष रंजन का नाम तक नहीं लिया जा रहा और उन्हें झूठा साबित करने की कोशिश हो रही है.

कोर्ट ने पुलिस से पूछे कई सवाल

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केस की पहली जांच अधिकारी रौशनी कुमारी से कई सवाल किए. कोर्ट ने पूछा कि मुख्य गवाह और पीड़िता की सहेली से पूछताछ के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग क्यों नहीं की गई. जज ने यह भी पूछा कि मनीष रंजन थाने कब आया था और उससे पूछताछ क्यों नहीं की गई.

CBI की जांच पर भी उठे सवाल

सुनवाई के दौरान अदालत ने CBI से भी कई सवाल पूछे. कोर्ट ने पूछा कि पीड़िता और आरोपी के मोबाइल की जांच क्यों नहीं की गई. CBI ने बताया कि मोबाइल सीज किए गए हैं, लेकिन उनकी जांच अभी नहीं हुई है. इस पर अदालत ने कड़ी टिप्पणी करते हुए पूछा कि जब मोबाइल की जांच नहीं की गई तो उन्हें सीज क्यों किया गया.

Also Read: राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को झटका, जानिए कौन चार विधायक वोट देने नहीं पहुंचे, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस

Previous article Deoghar News : सात अप्रैल को होगी शीतला माता की वार्षिक पूजा, कराया जायेगा नगर कुंवारी भोजन
Next article उत्पाद विभाग की कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार, 88 लीटर शराब बरामद
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel