[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार उत्पाद विभाग की कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार, 88 लीटर शराब बरामद

उत्पाद विभाग की कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार, 88 लीटर शराब बरामद

0
उत्पाद विभाग की कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार, 88 लीटर शराब बरामद

कटिहार उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाकर शराब तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर 88.750 लीटर शराब बरामद किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग की अलग अलग टीम ने सोमवार को जिले के बारसोई, आजमनगर एवं प्राणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया. प्राणपुर थाना क्षेत्र के बुधनगर बरझल्ला में छापेमारी कर 26.250 लीटर विदेशी शराब के साथ रूपेश कुमार को गिरफ्तार किया जबकि कमल चौक पर एक ऑटो में छिपाकर रखे 54 लीटर शराब एवं बियर उत्पाद टीम ने बरामद की. उत्पाद पुलिस ने उक्त मामले में ऑटो जब्त कर लिया. बारसोई अनुमंडल में उत्पाद विभाग की एक अलग टीम ने बारसोई थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर से फुलवा राय तथा आजमनगर से छोटन शर्मा को 8.500 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया हैृ. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि उत्पाद विभाग की ओर से की गई कार्रवाई में कुल 88.750 लीटर शराब बरामद कर तीन तस्कर को गिरफ्तार कर एक ऑटो जब्त कर लिया गया है. स्थानीय विभाग में गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर उत्पाद टीम अग्रतार कार्रवाई में जुट गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel