[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना हॉस्टल कांड: CBI ने NEET छात्रा के मामा से की पूछताछ, वकील बोले- दोषियों से कब होंगे सवाल?

पटना हॉस्टल कांड: CBI ने NEET छात्रा के मामा से की पूछताछ, वकील बोले- दोषियों से कब होंगे सवाल?

0
पटना हॉस्टल कांड: CBI ने NEET छात्रा के मामा से की पूछताछ, वकील बोले- दोषियों से कब होंगे सवाल?
सीबीआई की सांकेतिक तस्वीर

Patna NEET Student Death Case: पटना नीट छात्रा मौत केस अब और पेचीदा होता जा रहा है. जांच की जिम्मेदारी संभाल रही CBI की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. मामले में POCSO कोर्ट की सख्ती के बाद CBI ने जांच अधिकारी (IO) को बदल दिया है. अब इस केस की जिम्मेदारी डीएसपी विभा कुमारी को दी गई है. शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे नए जांच अधिकारी ने छात्रा के मामा को पूछताछ के लिए पटना स्थित CBI दफ्तर बुलाया.

मामा से 1 घंटे में 25 सवाल

CBI ने मामा से करीब एक घंटे तक पूछताछ की और इस दौरान लगभग 25 सवाल किए गए. पूछताछ के बाद मामा ने गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि, ‘CBI भी इस मामले में लीपापोती कर रही है. अधिकारी बदले जा रहे हैं, लेकिन जांच सही दिशा में नहीं बढ़ रही.’

डॉक्टर से भी पूछताछ

इस मामले में प्रभात मेमोरियल के संचालक डॉ. सतीश को भी CBI कार्यालय बुलाया गया. उनसे करीब आधे घंटे तक पूछताछ की गई.

12 फरवरी से जांच, फिर भी खाली हाथ CBI

CBI ने 12 फरवरी को इस हाई-प्रोफाइल केस को अपने हाथ में लिया था. लेकिन डेढ़ महीने बीतने के बाद भी कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आ सका है.

वकील का आरोप- पीड़ित परिवार पर दबाव

पीड़ित पक्ष के वकील एस.के पांडेय ने CBI पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि जांच निष्पक्ष नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार से ही बार-बार पूछताछ हो रही है, जबकि दोषियों से सवाल नहीं किए जा रहे. परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है कि इसे आत्महत्या मान लें.

वकील ने POCSO कोर्ट में शिकायत और मुआवजे के लिए आवेदन भी दाखिल किया है. इस मामले की अगली सुनवाई 23 मार्च को तय है.

गांव में CBI टीम का विरोध

जांच के दौरान जब CBI टीम छात्रा के घर जहानाबाद पहुंची, तो परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध किया. लोगों का कहना था कि कई बार पूछताछ के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकला. पूछताछ के दौरान छात्रा की मां की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गईं, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया.

Also Read: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान से दूर रहे नीतीश कुमार, बेटे निशांत को आगे बढ़ा रही जेडीयू?

Previous article पोहा और आलू से तैयार करें ये मजेदार स्नैक्स, शेफ प्रतीक ने शेयर की रेसिपी
Next article बड़े पापा का सपना पूरा कर दिखाया, अनुप बने Food Safety Officer
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel