पटना के होटल में देर रात पुलिस की रेड, बियर की खाली बोतलें बरामद, संचालक और मैनेजर पकड़ाए

Patna Hotel Raid : पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर बीयर की खाली बोतलें और शराब के रैपर बरामद किए. होटल संचालक और मैनेजर से पूछताछ जारी है.

By Sakshi kumari | July 3, 2026 8:07 AM

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna Hotel Raid :
पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में गुरुवार देर रात पुलिस ने छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान होटल से बियर की तीन खाली बोतलें और अंग्रेजी शराब के रैपर बरामद किए गए. इसके बाद पुलिस ने होटल संचालक और मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Patna Hotel Raid: पुलिस ने होटल में कब और क्यों की छापेमारी?

पाटलिपुत्र थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र स्थित होटल एडैम्स ब्रिज में शराब परोसी जा रही है. सूचना के आधार पर गुरुवार देर रात पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की और परिसर की तलाशी ली.

Patna Police Raid: छापेमारी में क्या-क्या बरामद हुआ?

तलाशी के दौरान पुलिस ने होटल से बीयर की तीन खाली बोतलें बरामद कीं. इसके अलावा अंग्रेजी शराब के रैपर भी मिले. पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

पटना की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Patna News: किन लोगों को हिरासत में लिया गया?

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल संचालक रौशन झा और मैनेजर अतुल कुमार को हिरासत में लिया. दोनों से बरामद बोतलों और रैपर के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

पुलिस का क्या कहना है?

पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष अतुलेश सिंह ने बताया कि होटल संचालक और मैनेजर को पकड़कर पूछताछ की जा रही है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों बरामद बोतलों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद उन्हें थाना लाया गया.

मामले में आगे क्या कार्रवाई होगी?

फिलहाल पुलिस होटल से बरामद सामग्री की जांच और दोनों आरोपितों से पूछताछ में जुटी है. यदि जांच में शराबबंदी कानून के उल्लंघन से जुड़े पर्याप्त साक्ष्य मिलते हैं तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: 30 दिनों में जगमगाएगा पटना, लगेंगी 35 नई हाई मास्ट लाइटें, 82 हजार स्ट्रीट लाइटें होंगी ऑटोमैटिक