[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना 30 दिनों में जगमगाएगा पटना, लगेंगी 35 नई हाई मास्ट लाइटें, 82 हजार स्ट्रीट लाइटें होंगी ऑटोमैटिक

30 दिनों में जगमगाएगा पटना, लगेंगी 35 नई हाई मास्ट लाइटें, 82 हजार स्ट्रीट लाइटें होंगी ऑटोमैटिक

0
30 दिनों में जगमगाएगा पटना, लगेंगी 35 नई हाई मास्ट लाइटें, 82 हजार स्ट्रीट लाइटें होंगी ऑटोमैटिक
ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट की सांकेतिक तस्वीर

पटना से हिमांशु देव की रिपोर्ट
Patna High Mast Light :
राजधानी पटना में सड़कों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. अगले 30 दिनों के भीतर राजधानी के 30 वार्डों में 35 हाई मास्ट लाइटों का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके साथ ही शहर की 82 हजार स्ट्रीट लाइटों को चरणबद्ध तरीके से IoT आधारित ऑटोमेटिक सिस्टम से जोड़ा जाएगा, जिससे रोशनी व्यवस्था और अधिक आधुनिक व प्रभावी बनेगी.

Patna High Mast Light: राजधानी में कहां-कहां लग रही हैं नई हाई मास्ट लाइटें?

पटना नगर निगम के अनुसार राजधानी के 30 वार्डों में 35 स्थानों पर हाई मास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं. इनमें से करीब 20 स्थानों पर फाउंडेशन का कार्य शुरू हो चुका है. जयप्रकाश नगर, दयानंद हाई स्कूल, बसावन पार्क टी-प्वाइंट, पंचमुखी हनुमान मंदिर समेत कई प्रमुख स्थानों को इस परियोजना में शामिल किया गया है.

Patna High Mast Light: हाई मास्ट लाइटों पर कितना खर्च होगा?

इस परियोजना पर करीब 1.60 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. यह राशि हुडको के सीएसआर फंड से उपलब्ध कराई जा रही है. प्रत्येक हाई मास्ट लाइट की ऊंचाई 12.5 मीटर होगी और उसमें 6 फ्लड लाइटें लगाई जाएंगी. इनकी कुल क्षमता 1200 वॉट होगी, जिससे बड़े क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी मिल सकेगी.

पटना की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Patna Rain: बारिश में खराब होने वाली स्ट्रीट लाइटों के लिए क्या व्यवस्था की गई है?

बारिश के दौरान स्ट्रीट लाइटों के स्विच फेल होने और कार्बन जमा होने जैसी तकनीकी समस्याओं को देखते हुए वार्ड स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं. इन टीमों को शिकायतों का त्वरित समाधान करने की जिम्मेदारी दी गई है. फिलहाल पटना नगर निगम के पास स्ट्रीट लाइटों से जुड़ी करीब 250 से 300 शिकायतें लंबित हैं, जिनका तेजी से निस्तारण किया जा रहा है.

Patna News: 82 हजार स्ट्रीट लाइटें कैसे होंगी ऑटोमैटिक?

शहर में लगी करीब 82 हजार स्ट्रीट लाइटों को चरणबद्ध तरीके से IoT आधारित सेंसर सिस्टम से जोड़ा जाएगा. इस तकनीक के जरिए शाम होते ही लाइटें स्वतः जल जाएंगी और सुबह होने पर अपने आप बंद हो जाएंगी. इससे बिजली की बचत के साथ संचालन भी अधिक प्रभावी होगा.

Patna Streetlights: स्ट्रीट लाइटों की निगरानी कैसे होगी?

नगर निगम स्ट्रीट लाइटों की निगरानी के लिए सेंट्रलाइज्ड कमांड सेंटर विकसित करने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए आवश्यक बिड को विभाग की स्वीकृति के लिए भेजा गया है. कमांड सेंटर के माध्यम से शहरभर की लाइटों की निगरानी और खराबी का पता आसानी से लगाया जा सकेगा.

क्या शहर में और नई स्ट्रीट लाइटें भी लगेंगी?

पटना नगर निगम नया टेंडर जारी करने की तैयारी में है. इसके तहत शहर में 25 हजार अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रावधान किया गया है. साथ ही ईईएसएल की वे पुरानी लाइटें, जिनकी कार्य अवधि पूरी हो चुकी है, उन्हें नई एलईडी लाइटों से बदला जाएगा.

Also Read: SBI क्रेडिट सोसाइटी चुनाव का शेड्यूल जारी, बिहार-झारखंड के 7 जोन के 5,633 मतदाता तय करेंगे 17 निदेशकों का भविष्य

Previous article कीचड़ से बदहाल हुई ग्रामीण सड़कें, औरंगाबाद में एक्सप्रेसवे निर्माण बना मुसीबत
Next article बिहार के 18 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी तेज बारिश, बिजली गिरने की भी चेतावनी, बाढ़ का खतरा मंडराया
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel