[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में ई-रिक्शा की बैटरी हो रही है हैक, चलते-चलते बंद हुईं 300 गाड़ियां, जानिए चीनी एप से कैसे हो रहा खेल

पटना में ई-रिक्शा की बैटरी हो रही है हैक, चलते-चलते बंद हुईं 300 गाड़ियां, जानिए चीनी एप से कैसे हो रहा खेल

0
पटना में ई-रिक्शा की बैटरी हो रही है हैक, चलते-चलते बंद हुईं 300 गाड़ियां, जानिए चीनी एप से कैसे हो रहा खेल
ई-रिक्शा अचानक हो रही बंद (सांकेतिक तस्वीर)

Patna E-rickshaw Battery Hacking : राजधानी पटना और उसके आसपास के इलाकों में इन दिनों ई-रिक्शा चालकों के बीच अजीबोगरीब डर का माहौल है. सड़क पर फर्राटा भरते ई-रिक्शा अचानक बिना किसी तकनीकी खराबी के बंद हो रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, पटना और इसके आस-पास के क्षेत्रों में अब तक कम से कम 200 से 300 ई-रिक्शा इस तकनीकी गड़बड़ी का शिकार हो चुके हैं.

Patna E-rickshaw Battery Hacking :खुलासे से दंग हुए मैकेनिक

शुरुआत में इसे मैकेनिक और चालक सामान्य खराबी मान रहे थे, लेकिन जांच में जो खुलासा हुआ है उसने सुरक्षा एजेंसियों और वाहन कंपनियों के होश उड़ा दिये हैं. दरअसल, यह कोई मैकेनिकल फॉल्ट नहीं, बल्कि एक मोबाइल एप के जरिये ई-रिक्शा की बैटरी को रिमोटली बंद करने का खेल है.

देशभर में सामने आयी शिकायतें

जानकारी अनुसार ऐसी गड़बड़ियां बिहार में पटना के अलावा अन्य जिलों सहित देश के कई शहरों में भी सामने आयी हैं. चलते चलते अचानक ई-रिक्शा बंद हो जा रहे हैं. चालक भी नहीं समझ पा रहे हैं कि उनके ई-रिक्शे में हुआ क्या है. इसी बीच हुए खुलासे ने सबको दंग कर दिया है.

क्या है गड़बड़ी का मुख्य कारण?

इस पूरे संकट के पीछे ई-रिक्शा में लगी आधुनिक लिथियम-आयन बैटरी और उसकी सुरक्षा में छूटी एक बड़ी लापरवाही है. आजकल आने वाली कई लिथियम-आयन बैटरियों में बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस) होता है, जो ब्लूटूथ के जरिये मोबाइल से कनेक्ट हो जाता है. कंपनियों ने इन बैटरियों में ब्लूटूथ तो दे दिया, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई मजबूत पासवर्ड सेट नहीं किया.

अचानक हो जा रहे हैं बंद

बता दें कि, ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग से तीन दिनों से परेशानी जारी है. इससे यात्रियों को असुविधा हो रही है, जबकि चालक बेहाल हैं. इसके कारण कई रिक्शा तो यात्रियों को ले जाने के दौरान ही अचानक बंद हो गये, जिन्हें बहुत प्रयास के बावजूद चालक दोबारा चालू नहीं कर सका. मजबूरन यात्रियों को बीच रास्ते में ही उतरना पड़ा. बुद्धा कॉलोनी की ऑल फाइन कंपनी के पांच ई-रिक्शा को हैकरों ने बुधवार को अचानक बंद कर दिया.

तमाम प्रयास के बाद भी नहीं चालू हो रहे ई-रिक्शा

तमाम प्रयास के बावजूद जब बैटरी ऑन नहीं हुई, तो चालक ई-रिक्शा को लेकर बुद्धा कॉलोनी में ही स्थित सर्विस सेंटर पर आये. लेकिन, दिन भर प्रयास के बावजूद मेकैनिक चालू नहीं कर सके. फिर गुरुवार को बैट बीएमएस नामक एप के बारे में उनको जानकारी हुई, जिससे बैटरी को हैक कर ऑफ किया गया था. फिर सर्विस सेंटर के मालिक ने उस एप को डाउनलोड किया व उसी के सहारे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से बैटरी को गुरुवार शाम तक फिर चालू किया. इस तरह की घटना शहर के अन्य कई क्षेत्रों में भी हुई.

अचानक बंद हो गया मेरा ई-रिक्शा

ई-रिक्शा चालक जितेंद्र कुमार ने बताया कि, दो दिन पहले वे गायघाट से गांधी मैदान जा रहे थे, तभी त्रिपोलिया के पास उनका ई-रिक्शा बद हो गया. उसे शनिचरा मोड़ स्थित गैरेज लेकर गए. रात 11 बजे फोन आया कि ई-रिक्शा चालू हो गया है. हैकिंग वाले एप को ही मोबाइल में अपलोड कराया गया, क्योंकि उसी से बैटरी ऑन होती है.

बैट बीएमएस एप से हैक कर बंद किया

ऑल फाइन शोरूम के मालिक संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को मेरे यहां पांच ई-रिक्शा आये, जिनकी बैटरी अचानक बंद हो गयी थी. लेकिन बुधवार को उन्हें चालू नहीं कर सके. गुरुवार को हमें सूचना मिली कि बैट बीएमएस एप से उन्हें हैक कर ऑफ किया गया है. उसके बाद उसी एप को डाउनलोड कर उन्हें चालू किया.

दिनभर परेशान रहे ई-रिक्शा चालक

ई-रिक्शा चालक संघ के महासचिव मनोज कुमार ने कहा कि, चालकों के साथ ऐसी घटनाएं हो गयी हैं. उनकी बैटरी को हैक कर लिया गया है, जिससे वे दिन भर परेशान रहे. फिर सर्विस सेंटर में जाने के बाद उनकी बैटरी फिर से चालू हुई है.

सॉफ्टवेयर गड़बड़ी व कई कारणों से बंद हो सकती है बैटरी

बैटरी विशेषज्ञ प्रेम सुमन की मानें तो बाएमएस लिथियम-आयन बटरा में खराबी आ जाये, तो बैटरी बिजली की आपूर्ति बंद कर देती है. कई मामलों में बैटरी फुल चार्ज होने के बावजूद मोटर तक बिजली नहीं पहुंचती, डिस्प्ले पर त्रुटि सदश दिखाया देती है व बटरी लाक भी हो सकती है. सॉफ्टवेयर गड़बड़ी, हार्डवेयर फेल होना, नमी, अत्यधिक गर्मी या बैटरी सेल की खराबी इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं.

पटना की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

बीएटी-बीएमएस एप का खेल

दरअसल, इंटरनेट पर मौजूद एक चीनी एप’बीएटी बीएमस’ का इस्तेमाल कर कुछ शरारती तत्व और ठग इस वारदात को अंजाम दे रहे हैं. यह ऐप मूल रूप से बैटरी की सेहत और वोल्टेज जांचने के लिए बनाया गया था, लेकिन अब इसका गलत इस्तेमाल हो रहा है.

कैसे काम करता है यह ‘हैकिंग’ का तरीका ?

सूत्रों के अनुसार, शरारती तत्व अपने फोन में इस एप को चालू कर लेते हैं. जैसे ही असुरक्षित ब्लूटूथ वाली बैटरी इस दायरे में आती है, एप उसे स्कैन कर लेता है. बिना किसी पासवर्ड के एप बैटरी से कनेक्ट हो जाता है. इसके बाद एप में दिये गये ‘डिसचार्ज’ बटन को ऑफ कर दिया जाता है. बटन ऑफ होते ही बैटरी से ई-रिक्शा को मिलने वाली पावर सप्लाइ कट जाती है और गाड़ी बीच सड़क पर ही खड़ी हो जाती है.

कौन से ई-रिक्शा हैं पूरी तरह सुरक्षित ?

इस तकनीक के निशाने पर केवल वही ई-रिक्शा हैं जिनमें लिथियम-आयन बैटरी लगी है और जिसका ब्लूटूथ बिना पासवर्ड के है. जिन ई-रिक्शा में पुरानी लीड-एसिड (तेजाब वाली) बैटरी लगी है, वे पूरी तरह सुरक्षित हैं, क्योंकि उनमें कोई डिजिटल या ब्लूटूथ सिस्टम नहीं होता. इसके अलावा, जिन ब्रांडेड कंपनियों ने अपनी लिथियम बैटरी में मजबूत पासवर्ड प्रोटेक्शन दिया है, उन्हें भी कोई खतरा नहीं है.

फिलहाल क्या करें चालक

ई-रिक्शा चालकों को सलाह है कि वे अपनी बैटरी के ब्लूटूथ का पासवर्ड तुरंत बदलवाएं या उसे ब्लॉक करवाएं ताकि कोई अन्य एप उससे कनेक्ट न हो सके.

Also Read: पटना के होटल में चल रहा था गलत धंधा, नौकरी के नाम पर दिल्ली और पश्चिम बंगाल से लाई जा रही थी लड़कियां, पुलिस ने 10 को कराया मुक्त

Previous article CA CS के अलावा कॉमर्स स्टूडेंट्स के पास हैं ये 6 ऑप्शन, करियर में मिलेगी रॉकेट जैसी ग्रोथ
Next article एनएच-31 पर बालू लदा ट्रक घर पर पलटा, एक ही परिवार के सात घायल, दो बच्चों के दबे होने की आशंका
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel