[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance CA CS के अलावा कॉमर्स स्टूडेंट्स के पास हैं ये 6 ऑप्शन, करियर में मिलेगी रॉकेट जैसी ग्रोथ

CA CS के अलावा कॉमर्स स्टूडेंट्स के पास हैं ये 6 ऑप्शन, करियर में मिलेगी रॉकेट जैसी ग्रोथ

0
CA CS के अलावा कॉमर्स स्टूडेंट्स के पास हैं ये 6 ऑप्शन, करियर में मिलेगी रॉकेट जैसी ग्रोथ
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Commerce Career Options: कॉमर्स स्ट्रीम चुनने वाले ज्यादातर स्टूडेंट्स के दिमाग में सबसे पहले CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट) या CS (कंपनी सेक्रेटरी) का नाम आता है. लेकिन आज के समय में कॉमर्स के छात्रों के लिए करियर के कई ऐसे ऑप्शन मौजूद हैं, जिनमें अच्छी सैलरी, तेज ग्रोथ और देश-विदेश में नौकरी के शानदार अवसर मिलते हैं. अगर आप भी 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद अपने करियर को लेकर सोच रहे हैं, तो इन 6 करियर ऑप्शन (Commerce Career Options) के बारे में जरूर जानिए. 

1. CMA (कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट) 

अगर आपको अकाउंटिंग, कॉस्ट मैनेजमेंट और फाइनेंशियल प्लानिंग में रुचि है, तो CMA आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इस कोर्स में कंपनियों की कॉस्ट एनलिसिस , बजट बनाना और मुनाफा बढ़ाने की स्ट्रेटेजी सिखाई जाती है. मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग, आईटी और कॉर्पोरेट सेक्टर में CMA प्रोफेशनल्स की अच्छी मांग रहती है. 

2. इंवेस्टमेंट बैंकर (Commerce Career Options)

अगर आपको फाइनेंस और शेयर बाजार की दुनिया पसंद है, तो इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में करियर बनाया जा सकता है. इस फील्ड के प्रोफेशनल कंपनियों को निवेश जुटाने, विलय (Merger) और अधिग्रहण (Acquisition) जैसे बड़े वित्तीय फैसलों में सलाह देते हैं. अनुभव बढ़ने के साथ इस क्षेत्र में अच्छी सैलरी मिलने की संभावना रहती है. 

3. फाइनेंशियल एनालिस्ट 

आज लगभग हर बड़ी कंपनी को ऐसे एक्सपर्ट की जरूरत होती है, जो फाइनेंशियल डेटा का एनलिसिस विकर सही इंवेस्ट और बिजनेस के फैसलों में मदद कर सके. फाइनेंशियल एनालिस्ट का काम कंपनी की आर्थिक स्थिति, निवेश के अवसर और बाजार के रुझानों के बारे में जानना होता है. बैंक, म्यूचुअल फंड, इंश्योरेंस कंपनियां और कॉर्पोरेट सेक्टर में इनकी अच्छी डिमांड रहती है. 

4. सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लैनर (CFP)

अगर आपको लोगों की वित्तीय योजना बनाने और निवेश संबंधी सलाह देने में रुचि है, तो CFP (Commerce Career Options) एक अच्छा करियर ऑप्शन हो सकता है. इस फील्ड के प्रोफेशनल टैक्स प्लानिंग, रिटायरमेंट प्लान, इंश्योरेंस और वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़ी सर्विस देते हैं. 

5. डिजिटल फाइनेंस और FinTech

डिजिटल पेमेंट, ऑनलाइन बैंकिंग और फिनटेक कंपनियों के बढ़ते विस्तार के कारण इस सेक्टर में कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए नए अवसर बन रहे हैं. अगर आप डेटा एनालिसिस, डिजिटल पेमेंट सिस्टम, फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी या बिजनेस एनालिटिक्स जैसी स्किल सीख लेते हैं, तो इस फील्ड में अच्छा करियर बना सकते हैं. 

6. बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर

कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर हमेशा से भरोसेमंद करियर ऑप्शन रहे हैं. IBPS, SBI, RBI, LIC और कई प्राइवेट बैंकों में हर साल हजारों भर्तियां निकलती हैं. प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), क्लर्क, असिस्टेंट मैनेजर, क्रेडिट ऑफिसर और इंश्योरेंस ऑफिसर जैसे पदों पर नौकरी के साथ अच्छी सैलरी, प्रमोशन और जॉब सिक्योरिटी भी मिलती है. 

यह भी पढ़ें: स्टूडेंट्स करियर चुनते समय करते हैं ये 5 गलतियां, कहीं आप भी तो इनमें से नहीं?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel