[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में नाबालिग को जेल भेजने की धमकी देकर मां के खाते से 16.13 लाख रुपये उड़ाए, साइबर थाने में केस दर्ज

पटना में नाबालिग को जेल भेजने की धमकी देकर मां के खाते से 16.13 लाख रुपये उड़ाए, साइबर थाने में केस दर्ज

0
पटना में नाबालिग को जेल भेजने की धमकी देकर मां के खाते से 16.13 लाख रुपये उड़ाए, साइबर थाने में केस दर्ज
सांकेतिक तस्वीर

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna Cyber Crime : साइबर अपराधियों ने एक नाबालिग को पुलिस कार्रवाई और जेल भेजने का डर दिखाकर उसकी मां के बैंक खाते से 16.13 लाख रुपये ठग लिए. कई दिनों तक ठगी की जानकारी परिवार को नहीं हुई. मामले का खुलासा होने पर पीड़िता ने पटना साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

रील्स देखने के दौरान आया था कॉल

फुलवारीशरीफ क्षेत्र की रहने वाली महिला का मोबाइल उनका नाबालिग बेटा रील्स देखने और अन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल करता था. इसी दौरान एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसे बच्चे ने रिसीव किया. कॉल करने वाले ने उसका नाम, उम्र समेत अन्य जानकारी लेने के बाद उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया.

इमेज खराब करने और जेल भेजने की दी धमकी

साइबर ठग ने नाबालिग से कहा कि उसने गंभीर अपराध किया है और उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई होगी. साथ ही उसकी सामाजिक छवि खराब करने की धमकी भी दी. आरोपी ने बच्चे को यह बात किसी से साझा नहीं करने की हिदायत दी और मामला मैनेज करने के नाम पर रुपये मांगने लगा. डर के कारण नाबालिग ने अपनी मां के बैंक खाते से पहले 2,500 रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए. इसके बाद ठग ने उसे और डराते हुए कहा कि उसे फंसाने की कोशिश की जा रही है और अब केस से बचने के लिए और पैसे भेजने होंगे.

अलग-अलग नंबरों से करता रहा कॉल

नाबालिग ने एक नंबर ब्लॉक कर दिया, लेकिन आरोपी अलग-अलग नंबरों से कॉल करता रहा. जब उसकी मां फोन उठाती थीं तो कॉल काट देता था, जबकि बच्चे के फोन उठाने पर उसे लगातार धमकाकर पैसे ट्रांसफर कराता रहा. लगातार रुपये की मांग से परेशान होकर आखिरकार नाबालिग ने रोते हुए पूरी घटना अपनी मां को बताई.

बैंक स्टेटमेंट देखकर उड़े होश

महिला ने बैंक जाकर खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि विभिन्न किस्तों में कुल 16.13 लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं. इसके बाद उन्होंने पटना साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और साइबर ठगों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : पटना में नई शिक्षा नीति के विरोध में AISA का प्रदर्शन, जेपी गोलंबर पर पुलिस से झड़प; यातायात भी रहा प्रभावित

Previous article नवादा: NH-20 के किनारे अतिक्रमण पर NHAI का बड़ा एक्शन, 160 लोगों को नोटिस; 7 दिन में हटाना होगा कब्जा
Next article नालंदा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 6 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार; लूटे गए मोबाइल भी बरामद
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel