[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में एक ही अंदाज में हो रही हैं हत्याएं, 6 दिन के अंदर तीन लोगों को अपराधियों ने उतारा मौत के घाट

पटना में एक ही अंदाज में हो रही हैं हत्याएं, 6 दिन के अंदर तीन लोगों को अपराधियों ने उतारा मौत के घाट

0
पटना में एक ही अंदाज में हो रही हैं हत्याएं, 6 दिन के अंदर तीन लोगों को अपराधियों ने उतारा मौत के घाट
सांकेतिक फोटो

Patna Crime News: पटना जिला के फतुहा व नदी थाना क्षेत्र में अपराधी इन दिनों पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. फतुहा थाना और नदी थाना में पिछले सात दिनों में तीन लोगों की हत्या अपराधियों ने गोली मार कर दी है. जिसमें दो हत्या गुरुवार की सुबह और रात्रि साढ़े दस बजे के बीच दो दुकानदारों की गोली मारकर की गई है. ये दोनों हत्या 18 घंटे के अंदर एक ही अंदाज में की गयी. दोनों व्यवसायियों की बाइक सवार अपराधियों ने गर्दन में गोली मार हत्या कर दी है. जिससे यह स्पष्ट होता है कि अपराधी पेशेवर शूटर होंगे.

आपसी वर्चस्व को लेकर मारी थी गोली

पहली घटना एक दिसंबर को फतुहा के को-ऑपरेटिव कॉलोनी में हुई थी जिसमें आपसी वर्चस्व को लेकर चार अपराधियों ने वनजीत कुमार की गोली मार कर दी थी. जिसमें पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था और उसका मुख्य आरोपी टाइगर फरार है. दूसरी घटना फतुहा के अब्दुल्लाहपुर गांव में गुरुवार की सुबह छह बजे हुई जहां एक दुकानदार राजकिशोर सिंह की हत्या कर दी गयी. तीसरी घटना नदी थाना क्षेत्र के मौजीपुर गांव में रात्रि साढ़े दस बजे के आसपास नामी छड़ कारोबारी उदय कुमार की हत्या कर दी गयी.

फतुहा शहर और गांव के इलाके में लगातार हुई तीन हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. फतुहा थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज और नदी थाना की पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे.

किराना दुकानदार की हत्या में दो अज्ञात पर प्राथमिकी

फतुहा थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव में गुरुवार की सुबह किराना दुकानदार राजकिशोर सिंह की हत्या बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी. इस मामले में मृतक राजकिशोर के पुत्र रजनीश कुमार ने फतुहा थाने में दो अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था. अपराधियों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम तकनीकी आधार पर जांच पड़ताल करने में जुट गयी है.

Also Read: विदेश में नौकरी का लालच देकर युवक को 25 लाख में बेचा, अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करों का जुड़ा है बिहार से तार!

पत्नी के बयान पर तीन नामजद और अज्ञात पर प्राथमिकी

गुरुवार की देर रात्रि फतुहा के नदी थाना क्षेत्र में छड़ कारोबारी उदय कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी सुनीता देवी के बयान पर तीन लोगों को नामजद करते हुए तीन-चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें उनकी पत्नी ने अपने पति की हत्या करने का कारण जमीन विवाद बताया है. नदी प्रभारी थानाध्यक्ष देव करण बंटी ने बताया कि पूरे मामले की तकनीकी सेल की सहायता से जांच पड़ताल की जा रही है.

Previous article Bihar Land Survey: रोहतास में 50 एकड़ से अधिक जमीन की जमाबंदी रद्द, नपेंगे सीओ और राजस्व कर्मी
Next article IND vs BAN: दुबई में हिसाब बराबर करने उतरेगा भारत, जानें बांग्लादेश के खिलाफ कब शुरू होगा मुकाबला और कहां देख सकते हैं लाइव मैच 
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel