[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket IND vs BAN: दुबई में हिसाब बराबर करने उतरेगा भारत, जानें बांग्लादेश के खिलाफ कब शुरू होगा मुकाबला और कहां देख सकते हैं लाइव मैच 

IND vs BAN: दुबई में हिसाब बराबर करने उतरेगा भारत, जानें बांग्लादेश के खिलाफ कब शुरू होगा मुकाबला और कहां देख सकते हैं लाइव मैच 

0
IND vs BAN: दुबई में हिसाब बराबर करने उतरेगा भारत, जानें बांग्लादेश के खिलाफ कब शुरू होगा मुकाबला और कहां देख सकते हैं लाइव मैच 
India vs Bangladesh U19 Asia Cup Final.

IND vs BAN: भारत की युवा अंडर-19 टीम पूरे जोश में है. मोहम्मद अमान के नेतृत्व वाली मेन इन ब्लू ब्रिगेड जूनियर ने अपना पहला मैच गंवाने के बाद दमदार वापसी की है. युवा वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे और खुद कप्तान अमान भी जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं. आज 8 दिसंबर को फाइनल में भारतीय टीम एशिया कप की ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश से भिड़ेगी. 

दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार 10.30 बजे से शुरू होगा. यह मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है. इसके साथ ही यह मैच सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है. आठ एशिया कप खिताब अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम का लक्ष्य तीन साल के अंतराल के बाद ट्रॉफी को फिर से हासिल करना है. जबकि गत चैंपियन बांग्लादेश, जिसने 2023 के सेमीफाइनल में भारत को हराया था, वह एक बार फिर इस कप को अपने नाम करना चाहेगा.

ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन

भारत ने इस टूर्नामेंट के अपने ग्रुप ए के स्टेज में तीन में से दो मैच जीते थे. उसको एक हार अपने सबसे पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मिली थी. वहीं बांग्लादेश भी अपने ग्रुप बी स्टेज का आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ गंवा बैठा था. लेकिन सेमीफाइनल में टीम की अदलाबदली हुई और नतीजा भी बदल गया. यानी सेमीज में भारत ने श्रीलंका को हराया जबकि बांग्लादेश ने पाकिस्तान को बुरी तरह धोया था. पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ने ही अपने तीनों ग्रुप स्टेज के मैच जीते थे, लेकिन सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश ने बाजी मारी.

भारत के स्टार परफॉर्मर्स

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन आयुष म्हात्रे ने बनाए हैं, उन्होंने चार मैचों में 175 रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने 167 रन और कप्तान मो. अमान ने 163 रन बनाए हैं. भारतीय बैंटिंग की कमान इन तीनों के अलावा केपी कार्तिकेय और आंद्रे सिद्धार्थ संभाल रहे हैं. मेन इन ब्लू की बॉलिंग लाइन में लीडिंग विकेट टेकर चेतन शर्मा हैं, उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 7 विकेट लिए हैं युधाजीत गुहा और हार्दिक राज ने 5-5 विकेट लिए हैं. इस एशिया कप की खोज आयुष म्हात्रे ने 5 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया है. 

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं बांग्लादेशी खिलाड़ी

बांग्लादेश की टीम इस टूर्नामेंट में लाजवाब प्रदर्शन कर रही है. U19 एशिया कप 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में टॉप 2 गेंदबाज बांग्लादेश के ही हैं. मो. अल फहद और मो. इकबाल हसन इमॉन 10-10 विकेट लेकर तहलका मचा रहे हैं. जबकि बांग्लादेशी बल्लेबाज मो. अजीजुल हकीम तमीम 224 रन बनाकर इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. 

फाइनल मुकाबले दोनों टीमों की प्लेइंग स्क्वाड

भारत: आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्दार्थ सी, मोहम्मद अमान (कप्तान), केपी कार्तिकेय, निखिल कुमार, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), किरण चोरमले, हार्दिक राज, चेतन शर्मा, युधाजीत गुहा, अनुराग कवाडे, मोहम्मद एनान, प्रणव पंत, समर्थ नागराज

बांग्लादेश: जवाद अबरार, कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीन (कप्तान), मोहम्मद शिहाब जेम्स, मोहम्मद रिजान होसन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल (विकेटकीपर), देबाशीष सरकार देबा, मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, मारुफ मृधा, अल फहद, इकबाल हुसैन इमोन, अशरफुज्जमां बोरेनो, मोहम्मद रिफत बेग, साद इस्लाम रजिन, मोहम्मद रफी उज्जमान रफी

Previous article पटना में एक ही अंदाज में हो रही हैं हत्याएं, 6 दिन के अंदर तीन लोगों को अपराधियों ने उतारा मौत के घाट
Next article ‘मुझे खुश करो नहीं तो…’ पटना में महिला रेफरी के साथ छेड़खानी, पाटलिपुत्र खेल परिसर का पूरा मामला जानिए…
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel