[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पहले साथ बैठकर पी शराब, फिर दोस्त ने मार दी गोली, पटना में दोस्ती का दर्दनाक अंत

पहले साथ बैठकर पी शराब, फिर दोस्त ने मार दी गोली, पटना में दोस्ती का दर्दनाक अंत

0
पहले साथ बैठकर पी शराब, फिर दोस्त ने मार दी गोली, पटना में दोस्ती का दर्दनाक अंत
मृतक नवीन कुमार की फाइल फोटो

पटना से एस के सिंह की रिपोर्ट
Patna Crime News: पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. रायपुरा फैक्ट्री मोड़ स्थित ट्रेंड शोरूम के पास मस्जिद के निकट बुधवार देर रात करीब एक बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान दरियापुर नयाटोला निवासी 30 वर्षीय नवीन कुमार. पिता श्रवण पासवान. के रूप में हुई है.

शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद, चली गोली

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नवीन कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि साथ बैठे एक युवक ने नवीन कुमार को गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल नवीन कुमार को तत्काल फतुहा अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उसे पारस अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Whatsapp Image 2026 07 02 At 9.14.14 Am
पुलिस जांच में जुटी

हत्या की वजह अभी साफ नहीं, पुलिस जांच में जुटी

घटना के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. शुरुआती जांच में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है. हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है कि कहीं इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश तो नहीं थी.

Patna Crime News: आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आएगी.

ALSO READ: असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं? UGC के नए नियम जानिए, कब जरूरी होगा NET और किसे मिलेगी छूट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel