[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना के बाढ़ में कट्टे के बल पर बाइक और नकदी लूटी, एम्स जा रहे युवक बने बदमाशों का शिकार

पटना के बाढ़ में कट्टे के बल पर बाइक और नकदी लूटी, एम्स जा रहे युवक बने बदमाशों का शिकार

0
पटना के बाढ़ में कट्टे के बल पर बाइक और नकदी लूटी, एम्स जा रहे युवक बने बदमाशों का शिकार
सांकेतिक तस्वीर

Patna Crime News : बाढ़ के फोरलेन एप्रोच रोड पर सलालपुर गांव के पास अपराधियों ने कट्टा के बल पर बाइक और छह हजार रुपये लूट लिए. वारदात उस समय हुई जब मधेपुरा से पटना एम्स इलाज कराने जा रहे दो लोग जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे.

ओवरटेक कर रोका, फिर कट्टा दिखाकर लूटा

पीड़ित मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के मोजमा गांव निवासी गौरव गौतम ने बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह करीब 3.00 बजे वह घर से पटना एम्स के लिए निकले थे. बाढ़ के बेढ़ना पुल से लगभग चार किलोमीटर आगे सलालपुर गांव के पास हाईवे पर दो अज्ञात अपराधी बाइक से पहुंचे और उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया. इसके बाद अपराधियों ने कट्टा सटाकर उनकी बाइक छीन ली और जेब में रखे छह हजार रुपये भी लूट लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़ें: कभी शराबियों की गली कहलाने वाली यह जगह, अब शिक्षा और कारोबार का नया हब बन गई है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel